Let’s travel together.

AIIMS के डॉक्टर से नहीं कराया कंसल्ट, ED कोर्ट को गुमराह कर रही, केजरीवाल के खिलाफ साजिश: आतिशी

0 76

डायबिटीज और इंसुलिन इन दिनों दिल्ली की सियासत में ये दोनों नाम छाए हुए हैं, जिस पर जमकर राजनीति भी हो रही है. तिहाड़ जेल प्रशासन, केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच इनको लेकर जमकर तकरार हो रही है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को डायबिटीज है ऐसे में उन्हें इंसुलिन की जरूरत है लेकिन जेल प्रशासन उन्हें इंसुलिन मुहैया नहीं करा रहा है. वहीं दूसरी तरफ जेल प्रशासन का कहना है कि एम्स के डॉक्टरों से केजरीवाल की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कराई गई थी. न तो केजरीवाल ने इंसुलिन की मांग की न ही डॉक्टरों की तरफ से इसकी कोई जरूरत बताई गई.

इस बीच एक बार फिर से आम आदमी पार्टी ने तिहाड़ जेल प्रशासन और बीजेपी पर निशाना साधा है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का कहना है कि न तो किसी AIIMS के डॉक्टर ने जेल जाकर केजरीवाल का चेकअप किया है न ही किसी डायबिटीज के डॉक्टर से केजरीवाल को दिखाया गया है.

‘ED और LG के वकील ने इंसुलिन का विरोध किया’

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री आतिशी ने कहा कि BJP की ED, LG की तरफ से तिहाड़ जेल के वकील ने अरविंद केजरीवाल की इन्सुलिन की मांग का विरोध किया. मंत्री ने कहा कि ED और LG के वकील ने कोर्ट में केजरीवाल के डॉक्टर से मिलने का विरोध किया और कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल अपने डॉक्टर से नहीं मिल सकते. वकीलों ने ये भी कहा कि केजरीवाल को इंसुलिन की कोई जरूरत नहीं है. आतिशी ने कहा कि ईडी और तिहाड़ जेल के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि AIIMS के डॉक्टर सबसे अच्छे डॉक्टर हैं, वो बताएंगे कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत है या नहीं,

‘केजरीवाल को AIIMS के डॉक्टर से कंसल्ट नहीं कराया गया’

इसके आगे मंत्री आतिशी ने कहा कि तिहाड़ जेल ने कोर्ट में AIIMS के डॉक्टर से कंसल्ट की बात कही लेकिन केजरीवाल को AIIMS के किसी डॉक्टर से कंसल्ट नहीं कराया गया था. एक रिपोर्ट दिखाते हुए मंत्री ने कहा कि AIIMS के इस कागज (डाइट चार्ट) के आधार पर अरविंद केजरीवाल की इन्सुलिन का विरोध किया गया है. उन्होंने कहा कि ED, AIIMS से जिस डायटीशियन से स्टैंडर्ड डाइट चार्ट लेकर आई है वो डायटीशियन MBBS डॉक्टर नहीं होते हैं.

‘केजरीवाल के खिलाफ साजिश रची जा रही है’

मंत्री ने कहा कि ED कोर्ट को गुमराह कर रहा है. ये सरकार और केजरीवाल के खिलाफ साज़िश है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इन्सुलिन न मिले इसके लिए षड़यंत्र रचा गया है. इससे पहले रविवार को आम आदमी कार्यकर्ता और समर्थक नेताओं के साथ तिहाड़ जेल के बाहर जमा हुए थे. इस दौरान मंत्री आतिशी ने कहा था कि केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत है और वो लोग उन्हें इंसुलिन का डोज देने आए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811