Let’s travel together.

आयुष्मान भारत निरामयम योजना अन्तर्गत जयप्रकाश चिकित्सालय में हुई पहली घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी

0 95

भोपाल।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर तिवारी की अधिक से अधिक हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना का लाभ दिलाए जानें के प्रयासों के के तहत जयप्रकाश चिकित्सालय में घुटना प्रत्यारोपण की सफल सर्जरी की गई है। यह सर्जरी अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज मोदी एवं उनकी टीम द्वारा की गई है। यह सर्जरी काफी जटिल मानी जाती है । इस प्रकार की सर्जरी के लिए मरीज प्रायः निजी अस्पतालों अथवा मेडिकल कॉलेजेज को प्राथमिकता देते हैं लेकिन अब ज़िला अस्पतालों में भी ये प्रोसीजर्स किए जा रहे हैं।

छतरपुर निवासी भगवानदास अहिरवार को घुटने में निरंतर तेज दर्द होने की शिकायत थी। मरीज द्वारा कई जगह उपचार लेने के बाद भी स्थाई लाभ नहीं हो पाया था। परिचित की सलाह पर उन्होंने भोपाल आकर परामर्श लिया। मरीज की विस्तृत जांच करने पर ओस्टियो आर्थराइटिस बीमारी पाई गई जो एक डिजेनेरेटिव डिजीस है एवं इसमें Total Knee Replacement की आवश्यकता पड़ती है।चिकित्सकों द्वारा जटिल सर्जरी कर घुटने प्रत्यारोपित किए गए हैं। मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है और अब सामान्य रूप से बिना दर्द के चलने फिरने में सक्षम है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अब सरकारी अस्पतालों में जटिल मानी जाने वाली नी रिप्लेसमेंट एवं हिप रिप्लेसमेंट जैसी सर्जरी की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा महंगे इलाज की निशुल्क व्यवस्था सरकारी अस्पतालों में की गई है। शासन द्वारा गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिसमें आयुष्मान भारत निरामयम योजना प्रमुख है। इस टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी में आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत पूरी तरह से कैशलेस उपचार दिया गया है ।

डॉ तिवारी ने बताया कि भोपाल में 10 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। हालिया दिनों में श्रमिक पीठों पर आयोजित विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 350 से अधिक नवीन पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा गया है। भोपाल जिले में उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इस कारण अन्य जिलों के हितग्राही भी यहां आकर स्वास्थ्य से सेवाएं ले रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811