रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मध्य प्रदेश में पहली बार एमपी नर्मदा अल्टीमेट खो खो स्पर्धा जबलपुर में 27 तारीख से प्रारंभ की जा रही है मध्य प्रदेश खो खो खेल सेक्रेटरी श्री संजय यादव जी द्वारा बताया गया की 27 से 29 मई तक आयोजित की जा रही है जिसमें मध्य प्रदेश के कई जिलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं खुशी की बात हमारे रायसेन जिले मंडीदीप VJ स्पोर्ट क्लब के तीन खिलाड़ियों का चयनित हुआ है, ओम बेले, पियूष लोवांसी, प्रदीप पंडोले का सिलेक्शन किया गया है इस मौके पर विवेक जागृति स्कूल संचालक कपिल देव सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का पुष्प माला से स्वागत किया खो खो खेल प्रतीक्षक विराट मिश्रा ने बताया मुख्य अतिथि के रुप में VJ स्पोर्ट क्लब के अध्यक्ष रिज़वान अली प्रशांत कुमार सर उपस्थित रहें संरक्षक जगदीश सोनी रायसेन जिले खो खो खेल सेक्रेटरी श्री निर्मल यादव जी द्वारा खिलाड़ियों को अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी