Let’s travel together.

स्क्रैच कार्ड और इनाम का लालच… 15 लाख के चक्कर में गंवाए 18 लाख, बेंगलुरु की महिला के साथ ठगी

0 86

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है. आरोप है कि ठगों ने महिला को स्क्रैच कार्ड के जाल में फंसाया और उससे 18 लाख रुपये ऐंठ लिए. पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस की टीम जांच में जुट गई है.

बेंगलुरु की एक 45 साल की महिला को ऑनलाइन रिटेलर मेस से एक स्क्रैच कार्ड मिला था. इस कार्ड के साथ एक नोट भी दिया गया था, जिस पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा था. पीड़िता के मुताबिक, कार्ड को स्क्रैच करने पर महिला को एक मैसेज मिला था, जिसमें लिखा था कि महिला 15.51 लाख रुपये जीत चुकी है.

दिए जरूरी दस्तावेज

स्क्रैच कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार महिला को इन पैसों को पाने के लिए महिला को नोट पर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करना होगा. जब महिला ने नंबर पर कॉल की तो वहां उससे उसके जरूरी दस्तावेज मांगे गए. इस कॉल पर महिला को बताया गया कि उन्हें लॉटरी में जीत का केवल 4 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा. साथ ही कहा गया कि बाकी की रकम पाने के लिए महिला को 30 फीसदी टैक्स भी देना होगा. क्योंकि ऐसी लॉटरी, साथ ही लकी ड्रा, अनधिकृत हैं.महिला ने पैसे पाने के लिए ठगों की बात पर विश्वास कर लिया. इसके बाद ठग महिला से जरूरी कागजी कार्रवाई करने के लिए पैसे मांगने लगे.

जांच में जुटी पुलिस

ऐसा कहकर आरोपियों ने महिला से कई बार पैसे मांगे. वहीं, महिला भी जालसाजों को पैसे देते चली गई. इस दौरान जब ठगों ने महिला से 18 लाख रुपये ऐंठ लिए तो महिला को अपने साथ धोखाधड़ी का शक हुआ. इस बार महिला ने पैसे नहीं दिए. इसके बाद महिला पुलिस स्टेशन पहुंच गई, जहां उसने पुलिस के सामने सारी आपबीती बताई है. वहीं, जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी जांच में जुट गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811