Let’s travel together.

बाल दुर्व्यापार एवं अन्य बाल अधिकारों के उल्लंघन के शिकार बच्चों योजनाओं से जोड़ने लगा शिविर

0 219

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित डोलाघाट हनुमान मंदिर कुल्हाड़िया पर   राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली द्वारा जिले में बाल दुर्व्यापार एवं अन्य बाल अधिकारों के उल्लंघन के शिकार बच्चों और परिवारों को विभिन्न योजनाओं के साथ जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन सेवा भारती मध्य भारत एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा किया गया था।

शिविर के माध्यम से डोलाघाट हनुमान मंदिर कुल्हाड़िया पर आयोग के अध्यक्ष श्री प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता में  जोखिमग्रस्त परिवारों की मैपिंग के आधार पर बच्चों व परिवारों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग अधिक से अधिक व्यक्तिगत मामले प्राप्त हुए। आयोग के अध्यक्ष श्री कानूनगो द्वारा बच्चों तथा परिजनों से स्वयं चर्चा करते हुए जानकारी ली गई और मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित कर भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ कराई गई। शिविर में स्टॉल लगाकर आधार कार्ड, आयुष्मान भारत, समग्र आईडी, बैंक खाता जन्म प्रमाण पत्र और मेडीकल बोर्ड द्वारा निःशक्तता पेंशन एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण किया गया। साथ ही जिन लोगों के पास रोजगार नहीं था उन लोगों का विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत पंजीयन कराया गया।


कई बच्चों के माता-पिता नहीं होने पर उनको हॉस्टल में रखवाने की प्रक्रिया भी की गई। इस मौके पर सांची नायब तहसीलदार नियति साहू जनपद सीईओ वंदु सूर्यवंशी, दीवानगंज मेडिकल ऑफिसर एके माथुर , दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ,दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, नरखेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी, सरार सरपंच नरेश चौधरी सहित समस्त विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |     आडवाणी स्कूल मैदान में ऐतिहासिक दशहरा,सतरंगी आतिशबाजी के बीच 81 फीट के रावण का दहन     |     अहंकार चाहे कितना भी ऊंचा हो, जीत सत्य की ही होती है- अनुज शर्मा     |     राशन कार्ड पर जाति का बंधनजाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हजारों हितग्राही परेशान     |     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पंच परिवर्तन का दिया संदेश     |     तेज बारिश के बाद गैरतगंज में निकला दशहरा चल समारोह, दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल     |     मुखर्जीनगर बस्ती में निकला राष्ट्रीय स्वयं सेवको का विशाल पथ संचलन      |     दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह निकला,रात्रिभर चल समारोह के बाद सुबह पूजन उपरांत हुआ विसर्जन      |     शहीदों को सलाम: 150 वीर जवानों के नामों का वाचन, पुलिस लाइन में भावुक कर देने वाला श्रद्धांजलि समारोह     |     आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811