Let’s travel together.

कुकर्मी को ‘सजा’ देने के लिए बेटे के साथ बनाया प्लान, डंडे से पीटा-गमछे से दबाया गला

0 64

उत्तर प्रदेश के हाथरस में पुलिस ने पिछली साल जुलाई में हुई हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है. पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए हत्या में उपयोग किए गए लाठी और गमछे को भी बरामद किया है.

जानकारी के मुताबिक साकेत कॉलोनी निवासी 42 साल के अजय पाठक एक ट्रक ड्राइवर थे. पिछली साल जुलाई में अजय पाठक अपने घर से मधुरा जाने के लिए निकले थे और फिर वापस नहीं आए. अजय के भाई ने पुलिस में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई. इसके बाद पुलिस ने सभी टीमों को अजय की तलाशी के लिए सूचना भी दी थी. सीडीआर के जरिए 11 मई को पुलिस ने इस मामले में हाथरस निवासी आरोपी सुशील और विष्णु को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि सुशील और विष्णु ने ही अजय पाठक की हत्या की है. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो बाप-बेटे सुशील और विष्णु दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस के मुताबिक दोनों ने पूछताछ में बताया है कि मृतक अजय पाठक के साथत सुशील काम करता था. अजय पाठक ने इस दौरान सुशील के साथ कुकर्म किया था. इसी बात से आहत सुशील ने अजय को मारने का प्लान बना लिया.

15 दिन साथ किया काम

आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि अजय पाठक आगरा के केजीएन ट्रेडर्स पर आया था जहां सुशील ने उसके साथ 15 दिन तक काम किया. लेकिन, नागपुर जाने के दौरान अजय ने उसके साथ कुकर्म किया था जिसे वह भूल नहीं पा रहा था. इसलिए उसने अपने बेटे विष्णु को भी आगरा बुला लिया. 28 जुलाई को विष्णु सुशील के पास पहुंच गया. 2 अगस्त को बाप-बेटे ने अजय पाठक को ट्रेडर्स के छत पर ले जाकर उसकी डंडे से पीट-पीट कर और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या मे उपयोग किए गए डंडे और गमछे को वहीं छत पर ही छिपा दिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडे और गमछे को बरामद कर लिया है. पुलिस ने मृतक का कंकाल भी बरामद किया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811