धार ।जिले तिरला विकासखंड में BO सुमन वासने की देर रात घर पर साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई है। गंधवानी तहसील में सुमन मतदान वितरण सामग्री वितरित करके तिरला पहुंचे थे। इसके अलावा आज भी उनकी क्षेत्र में ड्यूटी लगी थी। लेकिन इसके पहले ही उनकी देर रात मौत हो गई है।

सुमन वासने को रात करीब एक बजे साइलेंट अटैक आया था। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। चुनाव के दौरान ये दूसरा हादसा है। दूसरे चरण के दौरान भी एक कर्मचारी की मौत की खबर सामने आई थी।