Let’s travel together.

जिला पंचायत रायसेन के वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

0 19

किसी की नाम वापसी नहीं हुई तो उप चुनाव में देखने को मिलेगा प्रतिष्ठा पूर्ण त्रिकोणीय मुकाबला 

सी एल गौर रायसेन

त्रिस्तरीय पंचायती राज्य चुनाव प्रणाली के अंतर्गत रायसेन जिला पंचायत परिषद के वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव क्षेत्र में रिक्त जिला पंचायत सीट पर आगामी 29 सितंबर को उपचुनाव होने जा रहा है जिसके नामांकन फॉर्म के अंतिम दिवस मंगलवार को तीन उम्मीदवारों द्वारा अपने-अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन फॉर्म भरा है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हो रहे जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 3 के उप चुनाव के लिए जिन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है उनमें रघुवीर सिंह मीणा, श्रीमती पूजा चौकसे एवं लक्ष्मण सिंह लोधी इन तीन उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित समय के अनुसार अपना नामांकन फॉर्म सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रीमती विशा माधवानी के समक्ष प्रस्तुत किए है।

जानकारी के अनुसार 17 सितंबर तक नाम वापसी के पश्चात 18 सितंबर को नामांकन फार्म की जांच के उपरांत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी करते हुए उन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए जाएंगे। बता दें कि नाम वापसी के बाद ही इस सीट पर हो रहे उप चुनाव की असली तस्वीर उजागर होकर सामने आएगी। माना जा रहा है कि मेहगांव सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

मेहगांव सीट पर 32 ग्राम पंचायतो के 50 हजार मतदाता करेंगे मतदान

जिला पंचायत परिषद के वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव क्षेत्र में हो रहे जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव में इस क्षेत्र के लगभग 50 हजार मतदाता मतदान कर उम्मीदवारों के भाग का फैसला करेंगे। वार्ड क्रमांक 3 के अंतर्गत कुल 32 ग्राम पंचायत आती हैं, इसके अलावा इस क्षेत्र में 84 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिन पर निर्धारित तिथि के अनुसार इस क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 3 में देखा जाए तो बघेल समाज एवं लोधी समाज के सबसे ज्यादा मतदाता बताए जा रहे है, इसके अलावा मीणा समाज, ठाकुर समाज, अल्पसंख्यक समाज, कुर्मी समाज, वैरागी समाज , कुशवाहा समाज, अनुसूचित जाति, जन जातिवर्ग सहित अन्य कई समाजों के मतदाता इस क्षेत्र में निवास करते हैं ।

अब देखना यह है कि इस जिला पंचायत की सीट पर हो रहे उपचुनाव में किसका पडला भारी रहेगा यह तो अभी शुरुआती दौर में कहा नहीं जा सकता परंतु चुनावी मुकाबला बहुत ही रोचक पूर्ण होना माना जा रहा है।

बतादे कि इस सीट पर राजनीतिक दलों के नेताओं की नजर भी रहेगी सत्ता पक्ष हो या विपक्ष क्योंकि यह उपचुनाव क्षेत्र में प्रतिष्ठा पूर्ण माना जा रहा है। हालांकि पंचायत चुनाव किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह पर नहीं होते फिर भी राजनीतिक दल के नेता किसी भी उम्मीदवार को अपना समर्थन देकर उसको पूरी ताकत लगा देते हैं, भले ही चुनाव गैर दलीय आधार पर हो रहा हो परंतु चुनाव में राजनीतिक असर तो दिखाई देता ही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मुनि संघ के दर्शन करने पहुंचे     |     समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू     |     बदमाशो पर पुलिस का शिकंजा,चार बदमाशो को भेजा जेल     |     41वें चक्रधर समारोह में अनुज का जलवा,आरुग बैंड की सुमधुर प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल     |     जिला पंचायत रायसेन के वार्ड क्रमांक 3 मेहगांव क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन     |     निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811