Let’s travel together.

होटल के कमरे में दो प्रेमियों संग रोमांस कर रही थी डॉक्टर पत्नी, तभी आ गया पति, फिर…

0 108

उत्तर प्रदेश के कासगंज स्थित एक होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां एक महिला डॉक्टर होटल के बंद कमरे में दो प्रेमियों संग रोमांस कर रही थी. तभी उसका पति वहां आ धमका. पत्नी को गैर मर्दों संग आपत्तिजनक हालत में देख पति तिलमिला उठा. उसके पत्नी की तो पिटाई की ही. साथ ही दोनों प्रेमियों को भी जमकर पीटा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

पति के साथ उसके परिवार वाले भी थे. उन्होंने भी तीनों को खूब पीटा. पिटाई की सूचना पुलिस को मिली तो महिला और दोनों प्रेमियों को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने मुताबिक, पति-पत्नी के रिश्तों में खटास थी. दोनों के बीच पिछले दो सालों से विवाद चल रहा है. इस कारण दोनों अलग-अलग रहते हैं. डॉक्टर पत्नी कासगंज जिले में ही सरकारी हॉस्पिटल में तैनात है. बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर का पति अपनी पत्नी पर काफी समय से नजर रख रहा था. बुधवार को महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया.

डॉक्टर पति को जब इसका पता चला तो वो पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा और कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ लिया. इसके बाद जमकर मारपीट हुई. पति ने बताया कि उसकी शादी साल 2013 में हुई थी. उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे. इस बात को लेकर अक्सर उन दोनों के बीच विवाद रहता था.

ससुरालियों को झूठे केस में फंसाने का आरोप

पति ने बताया कि रिश्ते को बचाने के लिए उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं मानी. ससुराल वालों ने भी उसे समझाया. आरोप है कि डॉक्टर महिला पति और ससुराल वालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी. इस बीच दो साल पहले वो घर छोड़कर पति से अलग रहने लगी. लेकिन उनके बीच तलाक नहीं हुआ था. पति की तहरीर पर फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामले में आगामी जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि हर एंगल से इसकी तफ्तीफ की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811