Let’s travel together.

फोरलेन सडक़ निर्माण 4 साल में भी नही हो सका पूर्ण

0 436

-12 करोड़ की राशि से किया जा रहा है निर्माण
-एमपीआरडीसी के अफसरो व निर्माण एजेंसी की सांठगांठ से हो रहा है निर्माण कार्य

सिलवानी से देवेश पाण्डेय

सिलवानी। आमापानी से बजरंग चौराहे तक 2 किमी सडक का चौडीकरण का कार्य क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपालसिंह राजपूत के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुआ था। और उनके द्वारा करीब 4 साल पूर्व भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कराया था । लेकिन अभी तक निर्माण पूर्ण नही हो सका। जवकि निर्माण की समय सीमा 18 माह होना बताया जा रहा है। निर्माण एजेंसी के द्वारा मनमाने पूर्ण तरीके कार्य किया जा रहा है। सडक चौडीकरण एवं नाली निर्माण में निर्धारित चौ?ाई को कही कम कही ज्यादा किया जा रहा है। काम तय गुणवत्ता के मान से नही किया जा रहा हैं आगें पाठ पीछे सपाट की स्थिति निर्माण कार्य में बन रही हैं। डिवाइडर निर्माण में भी निर्धारित मापदण्डों का पालन नहीं किया जा रहा है जो अभी से क्षतिग्रस्त होने लगे है। सीसी स?क एवं नाली निर्माण में निर्माण एजेंसी के कर्मचारी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। हालत यह है कि सीसी स?क में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा हैए बावजूद इसके अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अफसरों की अनदेखी के कारण ही निर्माण एजेंसी मनमानी करने पर उतारू हो रही है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में निर्माण एजेंसी के द्वारा बेहतर क्वालिटी की सीमेंट न लगाकर लोकल सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। नागरिकों का कहना है कि सीसी स?क में सीमेंटए गिट्टी, रेत में तय मापदंडों का पालन नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य बिना इंजीनियरों की देखरेख में किया जाना बताया जा रहा ह।
जानकारी के मुताबिक आमापानी कालोनी से बजरंग चौराहा तक दो किमी लंबी नाली व स?क निर्माण लगभग 12 करो? रूपए से अधिक की राषि से किया जा रहा है। एमपीआरडीसी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में निर्माण एजेंसी द्वारा गुणवत्ता को ताक पर

रखकर कार्य किया जा रहा है। घटिया निर्माण के चलते नालियां भी क्षतिग्रस्त होने लगी है। निर्माण एजेंसी द्वारा जब निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था तभी निर्माण कार्य में अनियमितताओं के आरोप लगने लगे थेए आरोपों के बाद विभागीय दल द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे निर्माण एजेंसी मनमानी करने से बाज नहीं आ रही है। गांधी चबूतरे के पास कर दी सकरी स?क नगर के मुख्य चौराहा जिससे नगर की बस्ती का आगमन होता है वहां गांधी चबूतरे के सामने से नाली निर्माण किया जा रहा है । जबकि नाली का निर्माण गांधी चबूतरे के पीछे से होना चाहिये। गांधी चबूतरे के पास सरकारी भूमि को छो? दिया वह भूमि अतिक्रमण से भी मुक्त है इसके बाबजूद निर्माण एजेंसी के द्वारा मनमाने तरीके से वहां स?क को सकरा कर दिया गया है। उस चौराहे से नगर के अनेक हिस्सो के लिए वाहनों का आवागमन होता है वही राजमार्ग 44 दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। वही राजमार्ग पर लंबे वाहन निकलने और मो? होने से हमेशा ही दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी, ऐसे डेनजर जोन में स?क को और अधिक चौ?ा करने के बजाये निर्माण एजेंसी द्वारा सकरा कर निर्माण किया जा रहा है। बिना बिजली खंभे हटाये बना दिये डिवाइडर स?क निर्माण एजेंसी द्वारा बिजली खंभों को शिफ्ट किये बगैर ही नगर की स?क पर डिवाइडर बना दिये गये जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना प? रहा है। वही जहां भी बिजली खंभों को शिफ्ट किया जा रहा है उन पर पुरानी बिजली तारों का उपयोग किया जा रहा है।
लोगों को हो रही परेशानी
अफसरों की लापरवाही व उदासीनता से निर्माण एजेंसी मनमानी बरत रही है। एमपीआरडीसी विभाग द्वारा आमापानी कॉलानी से बजरंग चैराहा तक करीब 2 किलो मीटर फोरलेन स?क का निर्माण कार्य 12 करो? से अधिक की राशी से कराया जा रहा है। जहां निर्माण एजेंसी की मनमानी के चलते लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विभागीय अधिकारियो से कराई जाएगी जांच
फोरलेन सडक़ निर्माण में तय मापदण्ड का उपयोग नही किया जा रहा है तो इसकी जांच एमपीआरडी के अधिकारियो को मौके पर बुला कर कराई जाएगी। निर्माण एजेंसी को तय मापदण्ड के मान से ही कार्य करना होगा। कोताही बर्दाष्त नही की जाएगी।
-रामपाल सिंह राजपूत,विधायक सिलवानी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811