Let’s travel together.

झांसी में भीषण सड़क हादसा, कार में सवार दूल्हा सहित 4 की जिंदा जलकर मौत

0 73

उत्तर प्रदेश के झांसी में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां हाईवे पर कार पर पीछे से डीसीएम गाड़ी टक्कर मारते हुए चढ़ गई. इस हादसे में दोनों वाहनों में आग लग गई.कार में सवार दूल्हा सहित 4 लोगों की जलकर मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे की है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची थी. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं. जब तक आग काबू पर पाया जाता, तब तक कार में सवार 4 लोग बुरी तरह झुलस गए थे और उनकी मौत हो गई. कार में सवार दो लोगों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया.

10 मई को शादी थी

हादसे में जान गंवाने वाले आकाश की 10 मई को शादी थी. वह झांसी के बिलाटी गांव का रहने वाला था. घरवालों के मुताबिक, आकाश की शादी छपार गांव की एक युवती से तय हुई थी. घरवाले बारात लेकर छपार गांव जा रहे थे. कार में आकाश के अलावा भाई आशीष, भतीजा ऐशू और दो रिश्तेदार और भगत बैठे थे. कार को भगत ही चला रहा था. इसी बीच, कार पारीछा ओवर ब्रिज पर जैसे ही पहुंची, तभी पीछे से आ रही डीसीएम गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई. वहीं, मौका देख डीसीएम का ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया. कार में बैठे लोग चिखने-चिल्लाने लगे. स्थानीय राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. बारात के साथ पीछे से आ रही दूसरी गाड़ियों में बैठे लोगों ने तत्काल कार का शीशा तोड़ा और दो लोगों को बाहर निकाला. इस हादसे में दूल्हा आकाश, भाई आशीष, भतीजा ऐशू और ड्राईवर भगत की मौत हो गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |     खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811