Let’s travel together.

सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड पर झूले लगाने वाले अतिक्रमणकारियों को थमाया नगर पालिका ने नोटिस

0 166

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड पर लगने वाला मेला विवादों में घिर गया है। यहां पर बिना अनुमति के कुछ झूला संचालकों के द्वारा झूले लगा देने और अतिक्रमण किये जाने के बाद नगर पालिका सीएमओ द्वारा संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका सीएमओ द्वारा सिद्धेश्वर मंदिर मेला ग्राउंड पर मनमाने तरीके से झूले लगाने और जहां पर झूला सामग्री आदि रखने के मामले में नोटिस जारी करते हुए एफआईआर की चेतावनी दी गई है। नगर पालिका द्वारा यह नोटिस जारी किया गया है और ग्राउंड पर झूला संचालकों के झूलों पर और उसके आसपास नोटिस चस्पा कर दिया गया है। दो घंटे में अतिक्रमण हटाने की बात कही गई है।


कुल मिलाकर मेला ग्राउंड पर लगने वाला विवादों में घिर गया है। गौरतलब है कि मेला ग्राउंड पर मेला लगाने जाने की अनुमति एक दूसरे ठेकेदार को ठेका विज्ञप्ति जारी करते हुए नगर पालिका द्वारा निर्धारित राशि पर संबंधित ठेकेदार को दी गई है। लेकिन दूसरे कुछ लोगों द्वारा यहां अतिक्रमण कर लिया गया।
वहीं दूसरी ओर से जिस ठेकेदार द्वारा नगरपालिका से उक्त ठेका लिया गया है उसका कहना है कि उन्होंने निर्धारित राशि पर ठेका लिया है और निर्धारित प्रक्रिया को अपनाकर ठेका लिया है लेकिन कुछ लोग इसमें बाधा डाल रहे हैं। उक्त ठेकेदार द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि किसी भी दुकानदार से ज्यादा पैसा नहीं लिया जा रहा है। वर्तमान में जो रेट है उस हिसाब से पैसा लिया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811