Let’s travel together.

अति गंभीर कुपोषित बच्चे को ब्लड देकर बचाई जान

0 137

– कुपोषित बच्चे को युवा सुनील शाक्य ने बी पॉजिटिव ब्लड दिया

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के ग्राम मझेरा से एक-दो माह के कुपोषित बच्चे को गंभीर हालत में पीआईसीयू में एडमिट किया था बच्चे की हालत को देखते हुए उसको बी पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी शक्तिशाली महिला संगठन की टीम ने तत्काल जिले के ब्लड डोनेट करने वाली सभी संस्थाओं के ग्रुप में बी पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता का संदेश भेज दिया साथ ही सेक्टर सुरवाया की पर्यवेक्षक श्रीमती आशा दुबे को इस विषय के बारे में अवगत कराया तो उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई रक्तदान समूह के संदीप शाक्य से चर्चा की और उनको तत्काल बी पॉजिटिव ब्लड देने के लिए अनुरोध किया बच्चे की हालत की गंभीरता को देखते हुए संदीप शाक्य ने अपने युवा साथी एवं पांच बार रक्तदान कर चुके सुनील शाक्य को बी पॉजिटिव ब्लड डोनेट करने के लिए तैयार किया और 10 मिनट के अंदर सुनील शाक्य ने ब्लड बैंक में पहुंचकर कुपोषित बच्चे को ब्लड दान कर उसको जीवनदान दिया।

इससे पहले शक्तिशाली महिला संगठन की टीम ने ब्लड बैंक में बच्चे के लिए पता कराया तो ब्लड बैंक में बी पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था चूंकि बच्चे के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए टीम के सदस्य साहब सिंह धाकड़ और लव कुमार वैष्णव ने मझेरा के गंभीर कुपोषित बच्चे को ब्लड दान करा कर उसकी जान बचाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। संस्था संयोजक रवि गोयल ने बताया कि गर्मी के मौसम में कुपोषित बच्चों की गंभीरता को देखते हुए अधिक से अधिक युवाओं को और महिलाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए संस्था की पूरी टीम कुपोषित बच्चों के लिए समय-समय पर 100 एम एल ब्लड डोनेट करती रहती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेकेदार की लापरवाही से अधूरा पड़ा हिनोतिया तालाब निर्माण कार्य     |     दीपावली की खुशियां, जरूरतमंद बच्चों के नाम      |     सात्विक ने किया जिले का नाम गौरवान्वित      |     भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ का दीपावली मिलन व अन्नकूट उत्सव हर्षोल्लास से मना     |     बल्लू यादव बने आयोग मित्र, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी     |     सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन      |     मानव अधिकार आयोग में दीपक दांगी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, रायसेन जिले के आयोग मित्र बनाए गए     |     गंजबासौदा पटाखा बाजार में भीषण आग, मची भगदड़; करोड़ों का सामान खाक     |     रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811