Let’s travel together.

खेल खेल में रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबीयत जिला अस्पताल में बच्चों को कराया भर्ती

0 287

शिवलाल यादव की रिपोर्ट

रायसेन। जिले के थाना सुल्तानपुर के तहत गुंदरई टोला के 7 बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत के बीज खाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई । बच्चों की हालात ज्यादा खराब होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर उनका उपचार किया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक कुमार राय के मुताबिक अब उनकी तबीयत में फिलहाल सुधार है। इनमें से तीन बच्चों की तबियत में सुधार होने पर शुक्रवार को सुबह बच्चों के वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया है।4 बच्चों का इलाज चल रहा है।जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने समय रहते उनका उपचार शुरु कर दिया गया था । जिससे बच्चों की हालत में सुधार आ रहा है। परिजनों ने बताया कि सभी बच्चे खेल रहे थे। खेलने के दौरान एक बच्चे ने रतनजोत का बीज खाया, तो उसे अच्छा लगने पर उसने सभी बच्चों को भी रतनजोत का बीज खिला दिया।
रतनजोत के बीज खाते ही उल्टियां शुरू।
रतनजोत के बीच खाने के बाद बच्चों को उल्टियां होना शुरू हो गई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पूछने पर बच्चों ने रतनजोत के बीज खाने की बात बताई। तब वे अपने बच्चों को अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811