Let’s travel together.

बाइक रैली में हाथ में तख्ती लेकर दिया संदेश जरूर डाले वोट

0 92

– कलेक्टर और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

– कलेक्टर-एसपी,सीईओ सहित कई अधिकारी रहे मौजूद

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले में 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और अधिक से अधिक मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे इसे लेकर प्रशासन लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। शनिवार को जिला मुख्यालय सहित अंचल के दस कस्बों में शिक्षा विभाग, पुलिस सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों ने जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली। जिला मुख्यालय पर सुबह आठ बजे पोलो ग्राउंड से कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, सीईओ जिला पंचायत उमराव सिंह मरावी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
इस दौरान वाहनों पर चस्पा पोस्टरों व तख्तियों पर मतदान के लिए जागरूक करने वाले संदेश अंकित थे। “शिवपुरी करेगा वोट” थीम के साथ यह रैली कोतवाली रोड, व्हीआईपी रोड, ग्वालियर वायपास चौराहा से कमलागंज, माधव चौक, फिजीकल कालेज, दो बत्ती चौराहा, विष्णु मंदिर, नीलगर चौराहा, कालीमाता मंदिर, गुरूद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड होते हुए पुन: पोलो ग्राउंड पर पहुंची। इस दौरान रैली के आगे चल रहे डीजे पर मतदान जागरूकता के गीत गूंज रहे थे। खास बात यह रही कि करीब तीन किमी लंबी इस बाइक रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं और सभी अनुशासित ढंग से हेलमेट लगाकर यातायात नियमों के पालन का संदेश भी देते नजर आए। जिला मुख्यालय पर आयोजित इस रैली के दौरान डीईओ समर सिंह राठौड़, डीपीसी विवेक श्रीवास्तव, क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे, बीईओ मनोज निगम, बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा सहित विभिन्न संकुल प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811