Let’s travel together.

बाइक को पीछे से टक्कर मारी एक की मौत एक गंभीर

0 313

शरद शर्मा गैरतगंज रायसेन

रायसेन जिले के गैरतगंज थाना अंतर्गत एक तेज रफतार कार ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से सिविल अस्पताल बेगमगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत एक को मृत घोषित कर दिया दूसरे को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।बाइक सवार खामखेड़ा से सईदपुर जा रहे थे।

आपको बता दें कि ग्राम खामखेड़ा निवासी गोलू अहिरवार अपने 70 वर्षीय दादा गोपी अहिरवार पुत्र राम चरण को मोटरसाइकिल से ग्राम सईदपुर ले जा रहा था। करहोला और राजपुरा के बीच में एक तेज रफ्तार कार क्रमांक
एमपी 0 4 ई डी 6093 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ड्राइविंग करते हुए आगे जा रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारदी जिसमें 70 वर्षीय गोपी अहिरवार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि गोलू अहिरवार के पैर में फैक्चर और सिर में चोट होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । सूचना पर बेगमगंज पुलिस ने मामला कायम कर मृतक के शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।घटना से गांव में शोक व्याप्त है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811