17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्य के माध्यम से कार्यक्रम होंगे आयोजित
सी एल गौर रायसेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक जिले भर में विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए टोली का गठन किया गया है । इस संबंध में भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया
प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक सुरेंद्र पटवा एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए हमारे द्वारा रूपरेखा बनाई गई है और कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर टोलिया बनाई गई है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बूथ स्तर पर 17 सितंबर,स्कूल स्तर पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक, सार्वजनिक स्थल पर 6 सितंबर से 8 सितंबर, कॉलेज में सामग्री वितरण किया जाएगी 8 से 17 सितंबर तक रिहर्सल 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नाटक रूपांतरण के कार्यक्रम, 2 अक्टूबर को प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।आंगनबाड़ी स्तर पर 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कार्यक्रम होगा, मंडल से बूथ स्तर तक 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक परिवर्तनों से जोड़कर विकास की वास्तविक कहानी प्रदेश तक पहुंचाया जाएगा यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होगा। गांव मडल विधानसभा जिला स्तर की जनभागीदारी यात्राएं 17 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रदेश से कार्यक्रम अवगत कराया जाएगा, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विधानसभा एवं मंडल स्तर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनपद एवं नगर पालिका ब्लॉक स्तर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भूत स्तर तक के लिए तैयारी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस पर जिला स्तर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिला स्तर पर 17 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान जिला मुख्यालय पर सामूहिक रूप से दीप प्रजलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर प्रेस वार्ता के दौरान मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश तोमर मीडिया प्रभारी सीएल गौर मौजूद रहे।