Let’s travel together.

पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च

0 9

आगामी त्यौहारों को देखते हुए निकाला गया पैदल मार्च 

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

आगामी त्योहारों गणेश उत्सव, तीज, ढोल ग्यारस और अनंत चौदस—को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सांची पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल द्वारा कस्बे में एक संयुक्त फ्लैग मार्च (पैदल भ्रमण) निकाला गया।यह पैदल भ्रमण अतिरिक्त तहसीलदार महोदय, सांची थाना प्रभारी सलामतपुर थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। इस दौरान सांची और सलामतपुर दोनों थानों का भारी पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।अधिकारियों और पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड, स्टेशन रोड और गुलगांव चौराहे तक पैदल भ्रमण किया। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय नागरिकों से त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811