Let’s travel together.

जंगल में अवैध खनन नहीं रुका तो सहरिया क्रांति काले झंडे लेकर पहुंचेगी वन अफसरों के दफ्तर

0 311

जिले भर में अवैध खनन से खोखले हुए जंगल

शिवपुरी । वन क्षेत्रों में पत्थर माफिया की घुसपैठ की सटीक सूचनाएँ होते हुए भी वन संरक्षक व वन मंडलाधिकारी दोनों कार्यवाही के नाम पर अमले को हरी झंडी नहीं दे पाए हैं . अफसरों के वनों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैये से वनों का विनाश कर पठरा खनन बदस्तूर जारी है ।जिले के डोंगरी बम्हारी के साथ मोरइ , केनवाया में भी एकाएक अवैध उत्खनन बढ़ गया है . वनाच्छादित क्षेत्रों में चल रही खदानों के विरुद्ध अब यदि विभाग ने त्वरित कार्यवाही नहीं की तो सामाजिक आन्दोलन सहरिया क्रांति द्वारा जंगल बचाओ आन्दोलन चलाया जाएगा , जिसमे हाथों में काले झंडे लेकर आदिवासी समुदाय के वन प्रेमी लोग सड़कों पर वन विभाग के विरुद्द ज्ञापन देकर आन्दोलन का आगाज करेंगे ।

शिवपुरी जिले में वन अफसरों के खुले संरक्षण में अवैध पत्थर उत्खनन का काला खेल खुलेआम दिन दहाड़े चल रहा है , बम्हारी थाना अंतर्गत आने वाले गाँव डोंगरी , झोंपड़ी में व बम्हारी में एक लीज की ओट में चूना खो , भभूका, कालापानी व बम्हारी का जंगल क्षेत्र में गाँव के ही छिछोरे किस्म के बदमाश जंगलों में मशीने लेकर उतर गए हैं जिन्होंने पांच महीने के अन्दर ही हजारों पेड़ों की बलि चड़ा दी और दिन के उजाले से रात के अँधेरे तक 24 -24 घंटे मजदूर लगाकर जंगलों में फर्सी पत्थर निकालकर खाई में तब्दील कर दिए हैं , उधर केनवाया सहित मोराई पाठ्खेदा , अर्जुनगंवा में भी वन अमला धुंआधार खनन करने वालों का संरक्षण दाता बना हुआ है . केनवाया के नाम पर पूरा चूना खो का जंगल खोखला कर दिया गया है . हर किसी को खबर है कि सुप्रीमकोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर यहाँ जंगलों में अवैध पत्थर उत्खनन चल रहा है पर वन विभाग के अफसरों को वातानुकूलित कक्षों से बाहर निलककर जंगलों का भ्रमण कर वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने में तोहीन महशूस होती है .
जिले में वन के विनाश पर आक्रोशित सहरिया क्रांति सदस्यों ने जंगल बचाने अति आवश्यक बैठक की जीमे तय किया गया कि जंगलों से हमारा गहरा नाता है, जंगल आदिवासियों के मित्र और सखा हैं अगर भ्रष्ट अफसर व् वन में सेंध लगाकर जंगलों का कत्ल करने वाले तत्वों को शीघ्र नहीं रोका गया तो सहरिया क्रांति काले झंडे लेकर जंगल बचाने सड़कों पर उतरेगी व वन अफसरों के विरुद्ध वन बचाने प्रदर्शन किया जायेगा .
सहरिया क्रांति संयोजक ने बताया कि वन अमला पूरी तरह से खनन करने वाले तत्वों के हाथों की कठपुतली बन गया है , सहरिया आदिवासियों की बर्षों से बनी टपरिया भरने में रूचि दिखाने वाले वन अमले को इतने बड़े पैमाने पर चल रहा अवैध उत्खनन नहीं दिख रहा है , सहरिया क्रांति के प्रदेशाध्यक्ष ओतार भाई सहरिया ने बताया की अब हम सहन नहीं करेंगे यदि वन क्षेत्रों से खनन नहीं रोका तो बड़ा आन्दोलन किया जाएगा , जिसकी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी . अभी हाल ही सतनवाडा रेंज क्षेत्र में वन अमले ने कई झोंपड़ियों को भरकर अपने आपको वन प्रेमी बताया था जबकि इसी रेंज में चल रहे अवैध उत्खनन कर्ताओं के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ये अब नहीं चलेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811