Let’s travel together.

बदरवास में लगा स्वास्थ्य मेला, 1000 रोगियों ने कराया पंजीयन

0 138

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले के बदरवास में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया । जिसमें समस्त बीमारियों के उपचार हेतु विशेषज्ञ चिकित्सक जिला स्तर से विकासखण्ड स्तर पर पहुंचे और यहां पर पंजीकृत मरीजों का परीक्षण, पैथलांजी जांच सहित दवाएं निशुल्क प्रदाय की गईं।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला बैजनाथ यादव ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री मति यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार हर व्यक्ति की सेवा के लिए कृत संकल्पित है। विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले उस दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। यह ग्रामीण जन मानस को विभिन्न रोगों से बचाने का सर्वोत्तम माध्यम है।मेले में रोगियों की खासी भीड रही।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त बीमारियों के उपचार हेतु विशेषज्ञ चिकित्सक जिला स्तर से विकासखण्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं तथा परीक्षण, पैथलांजी जांच सहित दवाएं भी निशुल्क प्रदाय की जा रही हैं।
विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों के क्रम में शिवपुरी जिले में सर्व प्रथम बदरवास में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया । इसमें एक हजार रोगियों ने पंजीयन करा कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
स्वास्थ्य मेले को संबांधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की प्रहली प्राथमिकता सर्वजन सुखाय सर्व जन हिताए है। इसमें हम सब सहभागी बने। मेले में शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती मिथलेश यादव ने स्वास्थ्य मेले बारम्बार आयोजित करने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन न बताया कि स्वास्थ्य मेले में बच्चे महिला पुरूष ही नही वृद्धों ने भी बढचढकर भागीदारी की और आधा सैकडा से अधिक वृद्ध महिला पुरूषों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार हेतु पंजीयन कराया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पवन जैन ने बताया कि लगभग 165 आयुषमान कार्ड तथा 194 हेल्थआईडी शिविर में दोपहर 3 बजे तक बना दी गई थी।
बदरवास विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले में जिले से पहुंचे योग प्रशिक्षक शत्रुधन दीक्षित और यतेन्द्र शर्मा ने विभिन्न रोंगों से बचाव के लिए ग्रामीण क्षैत्रों से रोगियों को अपने साथ लेकर आई आशा कार्यकर्ताओं को योग से हो निरोग की जानकारी दे रहे थे उस समय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन भी योग पंडाल में जा पहुंचे और स्वंय भी आशाओं के साथ योग से निरोगी होने के गुर योग गुरूओं से सीख योग किया।
स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य योजनओं की जानकारी देने के लिए लोक कलाकार श्री कुशवाह और उनकी मंडली को भी बुलाया था। जिन्होंने सुबह से ही स्वास्थ्य योजनओं को गीत संगीत के माध्यम से लोगों में प्रस्तुत कर समां बांधे रखा। विभाग द्वारा बनाएं गए प्रतीक्षा स्थल पर बडी संख्या में लोगों का लोक गीत सुनने जमाबडा बना रहा।
इस मौके पर स्वास्थ्य मेले में टी.बी. रोग का उपचार प्राप्त कर चुके 6 रोगियों श्रीराम पुत्र सोमा आदिवासी ग्राम हतनापुर,सुल्तान पुत्र लल्लन आदिवासी ग्राम सेमरीकलां,कमल पुत्र गंगाराम जाटव ग्राम खाईखेड़ा, गंगाराम पुत्र रायसिंह आदिवासी ग्राम विजयपुरा , जयपाल पुत्र कटोरी जाटव ग्राम दादूखेड़ी, मोहरसिंह पुत्र कटोरी जाटव ग्राम दादूखेड़ी को सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले नगर पालिका के खिलाफ उतरे कई पार्षद, किया धरना प्रदर्शन       |     सड़क चौड़ीकरण में तकनीकी खामियों से पहली बारिश में खुली पोल, कई मार्ग हुए जलमग्न     |     गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811