Let’s travel together.

सांची मे हुई भारी बारिश,गिरी बिजली एक की मौत एक गंभीर घायल,किया विदिशा रिफर 

0 335

 

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

तेज बारिश हुई एवं तेज बादल गरज के साथ बिजली गिरी बिजली की चपेट मे एक की मौत एक गंभीर घायल को विदिशा रेफर किया हे।
जानकारी के अनुसार आज नगर मे भारी बारिश ने अपना कहर ढाया ।जगह जगह पानी भरने से परेशानी होती दिखाई दी ।बादलों की भारी गडगडाहट एवं बिजली की चमक से लोग भयभीत हो उठे इसी बीच दो स्थानों पर बिजली गिरी जिससे एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल हो गया ।

जानकारी के अनुसार ग्राम गुलगांव मे देवीराम पाल के खेत मे काम करते हुए रोहित पाल पिता मुन्नालाल पाल उम्र 24 वर्ष पर बिजली गिरी जिससे वह गंभीर घायल हो गया ।उसे अस्पताल लाया गया जहाँ उपस्थित डॉक्टर पीयूष गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे विदिशा रिफर कर दिया गया ।दूसरे स्थान पर गुलगांव गेट के समीप लल्लू पटेल के खेत पर काम कर रहे सुबेद कौल पिता बुल्ली कौल उम्र 18 वर्ष निवासी छोटी बिल्दी थाना इंदवार जिला उमरिया की बिजली गिरने से मौत हो गई उसे भी अस्पताल लाया गया जिसे जांच उपरांत डॉक्टर पीयूष गुप्ता ने मृत घोषित कर दिया उसका शव अस्पताल मे ही रखा गया जहाँ उसके परिवार के सदस्य मौजूद थे ।

बिजली गिरने से एक की मौत एवं एक घायल होने की सूचना मिलते ही अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने एसडीएम रायसेन को सूचना दी तथा तत्काल पटवारी महेश सूत्रकार को अस्पताल भेजा जहाँ पटवारी सूत्रकार ने पंचनामा तैयार किया एवं अग्रिम कार्रवाई के लिये तहसीलदार के भेज दिया ।वैसे तो अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा मिल चुका है परन्तु इस अस्पताल मे अव्यवस्था जस की तस बनी हुई है डा, गुप्ता द्वारा जब बाटल लगाई गई तब परिवार के लोग ही बाटल पकड़े दिखाई दिये ।इसके साथ ही जब डॉक्टर द्वारा रिफर किया गया तब घायल को उसके परिवार के लोगों द्वारा ही स्टेचर पर लिटा कर एम्बुलेंस मे चढाया गया जिससे अस्पताल प्रशासन द्वारा व्यवस्था की बडी बडी बातें करनेवाले अस्पताल प्रशासन की कल ई खुल गई ।इस अव्यवस्था से लोगों को भी निराशा हुई ।इसके पहले भी इस अस्पताल मे अव्यवस्था समय समय पर देखने सुनने को मिलती रही हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811