Let’s travel together.

रैली के रूप में नामांकनपत्र जमा करेंगे शिवराजसिंह चौहान,मुख्यमंत्री मोहन यादव होगे शामिल

0 93

मुख्यमंत्री व मंत्री, सांसद, विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष पार्टी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 19 अप्रैल को नामांकन-पत्र दाखिल करेंगे

जनसभा, नामांकन रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करायेंगे नेतागण

रायसेन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद रमाकांत भार्गव, विदिशा लोकसभा प्रभारी रामपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, राज्यमंत्री करण सिंह वर्मा, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, विधायक सुरेंद्र पटवा, विधायक मुकेश टंडन, हरि सिंह रघुवंशी, विदिशा जिला अध्यक्ष राकेश जादौन, सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता शुक्रवार 19 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा लोकसभा के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा कर रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करायेंगे।
उक्त जानकारी विदिशा लोकसभा प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया की भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को भोपाल रोड रिलायंस पेट्रोल पंप से बाइक रैली के माध्यम से दशहरा मैदान जनसभा स्थल तक लाया जाएगा। इसके पश्चात शिवराज सिंह चौहान प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान आयोजित जनसभा को पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे जनसभा के बाद पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं व साधु-संतों एवं हजारों की संख्या में स्थानीय लोग दशहरा मैदान से रैली के रूप में खेल स्टेडियम, नया बस स्टैंड होते हुए भोपाल-सागर तिराहा महामाया चौक से होते हुए माता मंदिर में दर्शन, पूजन के पश्चात रैली के रूप में रायसेन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान का नामांकन दाखिल करायेंगे। जनसभा में सभी धर्मों के धर्मगुरू व साधु संत उपस्थित रहकर पार्टी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
नामांकन रैली का होगा जगह-जगह स्वागत
दशहरा मैदान पर जनसभा के पश्चात नामांकन रैली खेल स्टेडियम, नया बस स्टैंड, भोपाल-सागर तिराहा महामाया चौक से होते हुए माता मंदिर में दर्शन, पूजन के पश्चात कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। नामांकन रैली मार्ग पर जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811