Let’s travel together.

मडबाई पंचायत के नोनाखेड़ी मुक्तिधाम की जर्जर हालत कभी भी हो सकता है कोई बड़ा हादसा

0 211

देवेंद्र तिवारी साँची रायसेन

रायसेन मुख्यालय से कुछ दूर स्थित सांची जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़वाई के ग्राम नोनाखेड़ी में मुक्तिधाम की स्थिति इतनी दयनीय है कि कभी भी इस मुक्तिधाम पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है ग्राम पंचायत मड़वाई के अंतर्गत आने वाले ग्राम नोनाखेड़ी में गांव के आसपास के लोग यहां पर ग्रामीण की मृत्यु होने के पश्चात ग्राम नोनाखेड़ी स्थित मुक्तिधाम पर दाह संस्कार करने आते हैं आसपास के कई गांवों से भी आकर इसी मुक्तिधाम पर दाह संस्कार किया जाता है बारिश के दिनों में तो दाह संस्कार करने में कई दिक्कतें होती हैं रविवार को ग्रामीण की मृत्यु के उपरांत दाह संस्कार करने ग्रामवासी मुक्तिधाम पर आए हुए थे मुक्तिधाम की स्थिति इतनी खराब है कि ग्रामीण के दाह संस्कार के समय कभी भी उनके परिजन के साथ मुक्तिधाम पर लगे चद्दर और लोहे के पाइप किसी भी समय गिर सकते हैं

इस और क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी एवं विदिशा रायसेन सांसद पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है ग्रामीणों की यह समस्या अत्यंत महत्वपूर्ण है इस और ग्राम पंचायत सरपंच मड़वाई एवं वहां के जनप्रतिनिधि और ग्राम वासियों को भी इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है अगर समय रहते इस मुक्तिधाम की जर्जर हालत को नहीं सुधरा गया तो कभी भी यहां पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है और इस हादसे के कारण ग्रामीणों को किसी बड़े नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है

इनका कहना है
मुक्तिधाम लगभग 8 से 10 साल पहले बनाया गया था उसके बाद इस मुक्ति धाम पर किसी का ध्यान नहीं गया इसी कारण से मुक्ति धाम की स्थिति जर्जर हो गई है
मेरा भी बहुत दिनों बाद नोनाखेड़ी मुक्तिधाम पर जाना हुआ तब मैंने इस पर ध्यान दिया

अशोक कुमार,सरपंच ग्राम पंचायत मड़वाई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811