Let’s travel together.

हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

0 562

सुरेन्द्र जैन धरसीवां
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सांकरा धनेली के मुख्य मार्गो पर सांकरा खंड धनेली में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में लोग भगवा झंडा लिए जय श्री राम बजरंग बली के नारे लगा रहे थे।

शोभायात्रा मेन चौक से निकाली जाएगी जो बंधुआ तालाब हनुमान मंदिर, भाटापारा शीतला मंदिर, पहाड़ी चौक, गांधी चौक, होते हुए मंदिर पहुंच जन्मोत्सव पर निकली गई भव्य हनुमान जन्मोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लोग भगवा झंडा लिए जय श्रीराम, बजरंग बली के नारे लगा रहे थे। हनुमान मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ हुआ। इस दौरान हनुमानजी का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिरों में पूजन-आरती के साथ ही आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मिथलेश वर्मा बजरंग दल ग्रामीण जिला सहमंत्री,ओमप्रकाश देवांगन ग्रामीण जिला सहसंयोजक धनजय पाठक गौ सेवा प्रमुख , श्रवण राजपूत राष्ट्रीय विहिप उपाध्यक्ष ,लोकेश साहू धरसीवां प्रखंड सहसंयोजक, राजा साहू सांकरा खंड संयोजक ,निखिल शर्मा संयोजक,किशोर निषाद सहसंयजोक ,चंद्रकांत श्रीवास सुरक्षा प्रमुख, समस्त बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे आदि लोग शोभा यात्रा में शामिल रहे।


शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों की संख्या इतनी थी कि हर तरह भीड़ की जनसैलाब ही दिख रहा था। बुढ़े, युवक व बच्चों के साथ महिलाओं ने भी शोभायात्रा में भारी उत्साह के साथ शिरकत किया। शोभायात्रा में शामिल तमाम देवी-देवताओं की मनोरम झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थी। इस दौरान युवाओं ने शस्त्रों के साथ शौर्य प्रदर्शन किया।
शोभायात्रा में सभी क्षेत्रों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा में शामिल अधिकांशत: युवा व महिलाएं भीड़ एवं झांकी के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ मची रहीं। श्रद्धालु तस्वीरें कैद कर दूर-दराज में रह रहे अपने परिचितों व परिजनों को यहां की अलौकिक छटा दिखाते हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811