Let’s travel together.

प्रभु श्रीराम में कृतज्ञता का अपार भाव है -डॉ बृजेश दीक्षित

0 138

 

-श्री शिव महापुराण कथा के पूर्व मानस सत्संग

उदयपुरा रायसेन।श्री रामचरितमानस विद्यापीठ के तत्वाधान में आयोजित मानस यात्रा, नगर के प्रसिद्ध श्री राम जानकी बड़ा मंदिर पर पहुंचने पर श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान मंच पर मानस सत्संग आयोजित किया गया सत्संग सभा में जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय से पधारे कृषि वैज्ञानिक, डॉ बृजेश दीक्षित, ने कहा श्रीराम द्वारा अत्याचारी, अनाचारी, रावण के वध पश्चात युद्ध विजय, का श्रेय अपनी पूरी सेना में सम्मिलित सभी सदस्यों को दिया, श्री राम अपने पर किए गए छोटे से भी उपकार एवं सहयोग के प्रति अपार ,कृतज्ञता का भाव रखते हैं, यही श्री राम की विशिष्टता है, सभा में मानस प्रवक्ता, नर्मदा प्रसाद रामायणी, अमरनाथ विलथरिया, राम नरेश शास्त्री, योगेश पांडे, देवव्रत राजोरिया, कैलाश दुबे ने भी विचार व्यक्त किए शिव महापुराण कथा व्यास मानस आचार्य, सुरेंद्र कुमार शास्त्री, ने शिव पुराण के माध्यम से भगवान शिव के सरल, सहज, वैराग्य पूर्ण, जीवन की तात्विक और मार्मिक कथाएं भाव सहित प्रस्तुत की, राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी, द्वारा ”तेरे बिन नींद नहीं आती मोहन” स्वरचित, भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर किया।

सत्संग सभा संचालक चतुरनारायण अधिवक्ता, ने नगर वासियों से रसिक पीठाधीश्वर महाराज द्वारा निर्माणाधीन रामलला मंदिर निर्माण हेतु सहयोग की अपील की, ग्रंथ एवं व्यास पूजन, समाजसेवी नरेंद्र बाबू, मूरत सिंह लोधी, कविंद्र रघुवंशी, अनिल साहू, मुन्ना विश्वकर्मा, ने किया शिव महापुराण कथा का विश्राम राष्ट्रीय संत, रसिक पीठाधीश्वर, जन्मेजय शरण दास अयोध्या धाम की उपस्थिति में 1 अगस्त को होगा, मंदिर व्यवस्थापक श्री कोठारी जी ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811