Let’s travel together.

झारखंड में ट्रिपल मर्डर…पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला, दो बेटियों को भी नहीं बख्शा

0 84

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान आरोपी नशे की हालत में था. घटना सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुदराबासा गांव में हुई.

जानकारी के मुताबिक, लुदराबासा में रहने वाला गुरुचरण पाडिया शराब पीने का आदी है. इसी बात को लेकर उसका पत्नी जानो के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था. देर रात ढाई बजे वह शराब पीकर घर लौटा. इसी बात को लेकर उसका बीवी से विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि पाडिया ने जानो पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. मां की चीख-पुकार सुनकर बड़ी बेटी (पांच साल) उठ गई. वह मां के पास आई तो उसे देख वह भी चीखने लगी.

यह देखते ही पाडिया ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. मां और बेटी की हत्या से भी पाडिया का मन नहीं भरा तो उसने दूसरे कमरे में सो रही एक साल की दूसरी बेटी की भी इसी तरह हत्या कर डाली. फिर वहीं सो गया. उधर पड़ोसियों को जब शक हुआ कि पाडिया के घर में कुछ तो गलत हुआ है, तो वे भी वहां पहुंचे. अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. साथ ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. बुधवार को आरोपी पाडिया को कोर्ट में पेश किया जाएगा. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.

पहले भी हुई ऐसी वारदातें, नशा बना वजह

बता दें कि झारखंड में शराब के नशे में धुत होकर हत्या करने का यह पहला मामला नहीं है. बल्कि इससे पहले भी कई घटनाओं में शराब का नशा जिम्मेदार बना है. इससे पहले झारखंड के गुमला जिले में चैनपुर से भी इसी तरह की खबर सामने आई थी. यहां चैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटकाही महुआ टोली गांव में शराब पीने से रोकने के कारण दीपक तिर्की नामक शख्स ने अपनी ही पत्नी सरोज पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था. इस हमले में पत्नी की मौत हो गई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811