Let’s travel together.

सागर मार्ग पर टोल नाका के पास टमाटर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक चालक को आई चोंटे

0 82

रायसेन। सागर मार्ग पर स्थित टोल नाका के पास एक टमाटर से भरा ट्रक गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रक चालक को चोंटे आई है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार-रविवार की दरम्यिानी रात्री बारिश के चलते अचानक ट्रक के सामने गाय आ जाने से ट्रक चालक ने गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ट्रक में टमाटर भरे हुए थे जिन्हें बक्तरा से दिल्ली की तरफ ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।

टोल की वसूली पूरी नहीं हटाया ट्रक

रात्रि की करीब ढ़ाई बजे ट्रक पलट जाने के बाद वावजूद भी टोल नाका पर तैनात कर्मचारी गंभीर नहीं है। ट्रक के पलट जाने के 10 घंटे बीत जाने के बाद भी उसे सड़क से नहीं हटाया गया। जबकि टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी की जिम्मेदारी है कि हादसा होने पर वाहनों को सड़क से हटाया जाए। वहीं इस मामले में कोतवाली पुलिस यातायात पुलिस भी गंभीर नजर नही आई। पुलिस के पास भी क्रेन होने के बाद भी ट्रक को नहीं हटाया गया। जिससे अन्य हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। लापरवाह सिस्टम होने की वजह से पहले ही गायो को सड़क से नहीं हटाया गया जिसकी वजह से आए दिन सड़क पर गायों के विचरण करने की वजह से हादसे होते जा रहे है। जबकि कलेक्टर अरविंद दुबे ने नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत की जिम्मेदारी तय कि थी की गाय सड़क पर विचरण ना करने इस बात का ख्याल रखा जाए और इस संबंध में आदेश भी जारी किए गए थे। लेकिन कलेक्टर के आदेश को ही दरकिनार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811