Let’s travel together.

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए समाचार पत्रों की अहम भूमिका -गोपाल राठौर

0 373

भोपाल ।बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल के स्वामी विवेकानंद केरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निहित प्रवधानों के अंतर्गत “प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन” विषय पर एडआन कोर्स (मूल्य संवर्धित पाठ्यक्रम)एसबीआई के सेवानिवृत एजीएम श्री गोपाल राठोर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है.जिसमें बैंक,रेलवे,यूपीएससी ,पीएससी ,इनकमटेक्स ,टेलीफोन विभाग आदि द्वारा आयोजित परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित करते हुए श्री राठौर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए समाचार पत्रों की अहम भूमिका होती है इनके नियमित अध्ययन से विविध क्षेत्रों के ज्ञान के साथ बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है आपने गणित, अंग्रेजी, सामान्य

ज्ञान,कम्प्यूटर सम्बंधी लघु उत्तरीय और रीजनिंग प्रश्नो को सीमित समय में शीघ्र और सही ढंग से हल करने के गुर सिखाए.इंटरव्यू के समय बरतने वाली सावधानियों को समझाया तथा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया.प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित विभिन्न विषयों की लगभग चार सौ पुस्तकें निःशुल्क महाविद्यालय को प्रदान की हैं इस अवसर पर प्राचार्य डा संजय जैन ने छात्रहित में संचालित इस मूल्य संवर्धित पाठ्यक्रम में श्री गौपाल राठौर सेवानिवृत एजीएम एसबीआई द्वारा प्रदान निशुल्क सेवाओं और साहित्य के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं है. प्रकोष्ठ एवं पाठ्यक्रम संयोजक डा सीमा श्रीवास्तव ने श्री राठौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस एड आन कोर्स में कला ,वाणिज्य और विज्ञान सभी विषय के विद्यार्थी सहभागिता कर रहे हैं तथा भविष्य इस तरह के कोर्स पुन: आयोजित किए जाएंगेे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811