Let’s travel together.

चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल:आशा, ऊषा, आशा सहयोगी ने चौथा दिन सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन

0 112

शिवलाल यादव रायसेन

आशा उषा कार्यकर्ता संघ किसंयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर के नेतृत्व में आशा, ऊषा, आशा सहयोगी अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठी हैं। रविवार को हड़ताल के चौथे दिन इन्होंने सरकार को सद् बुद्धि के लिए हवन किया।
ये है इनकी प्रमुख जायज मांगें ……
जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर ने बताया कि
इनकी मांग है कि मिशन संचालक, एनएचएम मध्य प्रदेश द्वारा 24 जून 2021 को दिए निर्णय को लागू कर आशा को 10 हजार रुपए और पर्यवेक्षकों को 15 हजार रुपए निश्चित वेतन दिया जाए। आशा, ऊषा, आशा पर्यवेक्षकों को कर्मचारी के रूप में नियमित किया जाए। तब तक न्यूनतम वेतन, भविष्य निधि, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा लाभ दिया जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए निर्धारित किया जाए। आशाओं की प्रोत्साहन राशि के भुगतान में पारदर्शिता सुनिश्चित किया जाए। सभी राशियों का एरियर सहित भुगतान किया जाए।
23 मार्च को मनाएंगे संकल्प दिवस
संयुक्त मोर्चा संगठन की जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर लक्ष्मी देवी कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार 23 मार्च को आशा उषा कार्यकर्ता और सहयोगिनियों द्वारा जिला मुख्यालय पर संकल्प दिवस मनाएंगी।इस बार हमारी लड़ाई शिवराज सरकार से आरपार लड़ने के मूड में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811