Let’s travel together.

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले का आज सुबह हरिद्वार में एक्सीडेंट

0 457

पंडित प्रदीप मिश्रा सहित कार में सवार सभी लोग सुरक्षित

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले का आज सुबह हरिद्वार में एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार पहाड़ से टकराकर दो बार पलटी खा गई। उस वक्त वह नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर कथा स्थल की

ओर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। हालांकि पंडित प्रदीप मिश्रा समेत कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। प्रदीप मिश्रा की हरिद्वार में शिव महापुराण की कथा चल रही है। हादसे के बाद प्रदीप मिश्रा ने कथा स्थल पर पहुंचकर शिव महापुराण की कथा भी सुनाई।

कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने हादसे की पूरी कहानी बताई। वे बोले- आज नीलकंठेश्वर महादेव के दर्शन करने गए थे। 52 किलोमीटर दूर है। ऊंचाई पर है । रास्ता भी छोटा है। पास से गंगाजी बह रही है। वापस लौटकर आ रहे थे। करीब 5 किलोमीटर नीचे आए होंगे। चार गाड़ी गई थी, जिस गाड़ी में हम बैठे थे वो पहाड़ से टकरा गई। टकराकर वो गाड़ी पलट गई। एक पलटी खाई रास्ता छोटा, ये सुबह साढ़े 8 बजे की बात है। बाबा की कृपा ऐसी थी कि अगर एक पलटी और खाती तो गाड़ी गंगा में चली जाती। गाड़ी में जब भी हम चलते हैं तो श्री शिवाय नमोस्तुभ्यमं का जाप करना हमारी आदत है। मंदिर और गाड़ी में भी श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप करते हैं। गाड़ी की दशा आप देख रहे होंगे। पूरी उल्टी हो गई। चारों पहिए ऊपर हो गए। कांच,खिड़की, दरवाजे सब चपटे हो गए। फिर भी मेरे महादेव ने ऐसी करुणा की कि हमको तो लगता है कि मेरे शिव ने जगदम्बा के साथ आकर गोदी में झेलकर यहां लाकर छोड़दिया। ये शिवकृपा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811