Let’s travel together.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान

0 124

मौसम साफ नहीं रहने से ईट भट्टों के कारोबार में आई कमी।

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

फरवरी के पहले सप्ताह में गिरी मावट ने ईट भट्टों के व्यवसायियों को काफी नुकसान हुआ है। अच्छे मौसम के चलते ईंट व्यवसायी कच्चे ईंट की पथाई का काम तेज गति से करा रहे थे। तैयार कच्चे ईंटों को दो दिन की बरसात ने काफी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र के बालमपुर,देहरी , गीदगड, मुड़िया खेड़ा, भारतीपुर, शाहपुर, आदि स्थानों पर संचालित भट्ठों पर ईंट पथाई का काम प्रभावित हो गया है। ईंट व्यवसायों ने कहा कि कई सालों से जनवरी और फरवरी माह ईंट उद्योग के लिए अच्छा जा रहा था। मौसम साफ होने के चलते मजदूर पथाई कर रहे थे। अचानक बारिश होने से जमीन पर पथाई कर छोड़े गए ईंटो को नहीं सहेजा जा सका। उसे पकाने के लिए भट्ठे में नहीं डाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि कच्चे ईंट की पथाई के लिए मजदूरों को एक हजार रुपये प्रति हजार की दर से देना पड़ता है। हजारों की संख्या में पथाई गईं ईंट खराब होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दो दिन हुई बारिश से हर ईंट व्यापारी का दो से तीन लाख का नुकसान हुआ है। बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए सरकार को टैक्स में छूट देकर मदद करनी चाहिए। वही बे मौसम बारिश ईंट भट्ठा उद्योग के लिए आफत बन गई। देर रात आई बरसात के कारण लाखों रुपए की कच्ची ईंटे खराब हो गई। तथा काफी ईटों की गुणवत्ता प्रभावित हो गई है। कई व्यवसाईयों ने ईट भट्टों के ऊपर प्लास्टिक की पन्नी डालकर बचाने की काफी कोशिश की लेकिन फिर भी काफी ईंटें भीग गई। ईंट उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक बरसात से जिले में इस उद्योग को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
ईंट का व्यापार करने वालो ने बताया कि दीवानगंज के आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई जगह ईट को कोयले से पकाया जाता है। इस साल महंगाई के कारण 10 से 12 भट्ठे आर्थिक मंदी के कारण पहले ही बंद है। अगर यही हालात रहे तो अगले साल तक आधे ईंट भट्ठे बंद हो जाएंगे। वहीं बरसात के कारण एक सप्ताह तक ईंट भट्टे पर कार्य बंद हो जाने के कारण मजदूर भी मायूस नजर आ रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811