Let’s travel together.

फिक्की फ्लो क्राफ्ट प्रदर्शनी देहरादून में बाग प्रिंट कला का जलवा

0 136

– यूनेस्को अवॉर्डी मोहम्मद आरिफ खत्री के कार्य ने आगंतुकों को मोहा मन

– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी ने की सराहना

देहरादून/भोपाल। फिक्की (FICCI) द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर को देहरादून में आयोजित फ्लो क्राफ्ट बाज़ार प्रदर्शनी में देशभर से आए प्रतिष्ठित हस्तशिल्पियों ने अपनी पारंपरिक एवं नवोन्मेषी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में यूनेस्को अवॉर्डी बाग प्रिंट शिल्पकार श्री मोहम्मद आरिफ खत्री के कार्य को विशेष सराहना प्राप्त हुई।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी ने प्रदर्शनी स्थल पर श्री खत्री एवं श्री मोहम्मद अली खत्री के स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने बाग प्रिंट की पारंपरिक छपाई प्रक्रिया, प्राकृतिक रंगों के उपयोग एवं इस हस्तकला की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। श्रीमती धामी ने खत्री बंधुओं द्वारा प्रदर्शित कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए एक सुंदर बाग प्रिंट की सिल्क साड़ी क्रय की तथा इस पारंपरिक कला को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उनके प्रयासों की सराहना की।

प्रदर्शनी में श्री खत्री द्वारा बाग प्रिंट की साड़ियाँ, सूट, दुपट्टे, टेबल रनर एवं बांस से निर्मित चिक ब्लाइंड्स जैसी विविध कलाकृतियाँ प्रदर्शित की गईं। प्राकृतिक रंगों एवं लकड़ी के ब्लॉक्स से की जाने वाली इस पारंपरिक छपाई कला ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया।

देहरादून में कला-प्रेमियों से प्राप्त सम्मान प्रेरणादायक

श्री मोहम्मद आरिफ खत्री, मध्यप्रदेश के धार जिले के बाग गाँव के निवासी हैं। बाग प्रिंट कला उनके परिवार में पीढ़ियों से प्रचलित है। यह शिल्पकला आज भारतीय हस्तकला की पहचान बन चुकी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जा रही है। इस अवसर पर श्री खत्री ने कहा कि देहरादून में कला-प्रेमियों द्वारा प्राप्त सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जब समाज पारंपरिक कला को समझता और उसे सम्मान देता है, तो यह किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं होता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811