Let’s travel together.

असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड 

0 23

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

वार्ड नं1 के पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बलराम मालवीय ने अपनी स्वर्गीय माता जी की स्मृति में शमशान घाट वार्ड नं1 मे लोगों को पेयजल आपूर्ति हेतु एक हजार लीटर की टंकी लगवाई गई थी जिसकी असामाजिक तत्वों द्वारा तोडफ़ोड़ कर दी गई है इस मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है पुलिस अज्ञात लोगो की तलाश कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नं एक के शमशान घाट मे उसी वार्ड के पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बलराम मालवीय द्वारा वहां पहुचने वालों को अपनी स्वर्गीय माता श्री की स्मृति में पानी की टंकी बनवाई गई थी जिससे पेयजल उपलब्ध कराने एवं वहां आसपास लोगों की पेयजल समस्या निपटाने के लिए एक हजार लीटर की पानी की टंकी तथा टंकी के चारों ओर सुरक्षित रखने के लिए ईंटों की दीवार बनवाकर उसमें ट्यूबवेल का कनेक्शन कराया गया था जिससे शमशान पहुंचने वाले लोगों को पानी की व्यवस्था की जा सके तथा आस पास रहनेवाले लोगों को भी पानी की समस्या से जूझना न पडे परन्तु यह व्यवस्था को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ फोड कर नष्ट कर दिया गया है जिससे लोगों को तो पानी से वंचित रहना पडेगा बल्कि शमशान घाट पहुंचने वाले लोग भी अब पानी से महरूम हो जायेगे ।जैसे ही पानी की टंकी टूटने की खबर बलराम मालवीय को लगी तो इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को की है पुलिस भी अज्ञात असामाजिक तत्वों की खोजबीन मे जुट गई है ।बताया जाता हैं उस क्षेत्र में शाम होते ही शराब प्रेमी अपने अड्डे जमा डालते है एकांत में होने के कारण इन पर पुलिस की नजर नहीं पहुंच पाती है ।इस मामले में इनका कहना है

हमनें हमारी स्वर्गीय माता श्री की स्मृति में वार्ड नं 1 के शमशान घाट में पानी की व्यवस्था जुटाने के लिए 5 हजार लीटर की पानी की टंकी का निजी रूप से निर्माण कराया था तथा टंकी के चारों ओर ईट की दीवार बनवाई गई थी जिससे टंकी सुरक्षित रह सकै तथा लोगों को पानी मिल सके ।इसकी लागत लगभग एक लाख रुपये आई थी अज्ञात लोगों द्वारा टंकी की तोडफ़ोड़ कर दी गई है इसकी सूचना हमनें पुलिस को भी दे दी है।

बलराम मालवीय पार्षद वार्ड नं 1 सांची

शमशान घाट वार्ड नं 1 मे पानी की टंकी अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा तोडफ़ोड़ की गई है हम अज्ञात असामाजिक तत्वों की तलाश कर रहे हैं तथा पता लगाकर कडी कार्यवाही की जायेगी ।

जेपी त्रिपाठी थाना प्रभारी सांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811