Let’s travel together.

रेलवे फाटक तोड़कर अचानक चलती ट्रेन से टकरा गई कार , एक की मौत…

0 69

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक कार अचानक रेलवे फाटक तोड़कर ट्रेन से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार ट्रेन से टकराने के बाद ट्रेन 7 घंटे अनूपपुर जंक्शन पर खड़ी रही। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ट्रेन के आखिरी तीन कोच को भी काफी नुकसान हुआ है। कोच बदलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया हादसा बेलिया फाटक पर हुआ है।

आपको बता दें की जैतहरी थाना क्षेत्र में बेलिया फाटक पर कार अचानक अनियंत्रित हुई और ट्रेन से टकराई है। नरेंद्र वर्मा अपने दोस्त रामप्रवेश साहू के साथ अनूपपुर आ रहा था। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और बेलिया फाटक तोड़ते हुए ट्रेन से टकरा गई। इस हादसे में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई है।

रामप्रवेश साहू को गंभीर हालत में बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। कार ट्रेन से टकराई तो ट्रेन के आखिरी के तीन डिब्बों के ब्रेकिंग सिस्टम का पाइप फट गया था हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन को अनूपपुर रेलवे स्टेशन लाया गया यहां पर डिब्बे बदलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811