Let’s travel together.

मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 71

जिला चिकित्सालय शहडोल का होगा विस्तार

शहडोल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रभार ज़िले शहडोल में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ज़िला कार्य समिति की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि उमरिया से शहडोल मार्ग और रीवा से शहडोल मार्ग के निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं उन्होंने कार्य में विलंब पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने युद्धस्तर पर कार्यवाही कर अक्टूबर माह तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि निर्माण कार्य की वजह से गतिरोध न हो साथ ही सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रावधान किए जायें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शहडोल मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय में मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होना चाहिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय शहडोल में मरीजों के दबाव को दृष्टिगत आवश्यकतानुसार 500 बेड की सुविधा के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मेडिकल कालेज शहडोल में प्रदाय की जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिये।

अतिवर्षा से हुए नुकसान का सर्वें कराएं

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की और कहा कि हर घर नल से शुद्ध जल प्रदाय सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने स्कूलों तक पहुँच मार्गों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा अग्रेषित जन-समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण कराएं। अतिवर्षा के कारण हुए नुकसान का सर्वें कराएं तथा मुआवजे की राशि समय में लोगों को मिले यह सुनिश्चित करें। शहडोल नगर में सीवरेज कार्य अधूरा होने के कारण लोगों की काफी समस्याएं संज्ञान में आयी हैं। सीवरेज के कार्य को गुणवत्तायुक्त रूप से पूर्ण कराएं ताकि नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीएम राइज स्कूल का कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक जैतपुर एवं पूर्व मंत्री श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, कमिश्नर शहडोल संभाग श्री श्रीमन शुक्ल, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

पीएम जन-मन आई. ई.सी. कैंपन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में पीएम जन-मन कार्ड का विमोचन किया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय शहडोल के परिसर से पीएम जनमन आई ई सी कैंपन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम जन-मन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) के तहत विशेष पिछड़ी हुई जनजातियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं से प्रदाय की जा रही सुविधाओं सबको पक्का घर, हर-घर नल से जल, गाँव-गाँव तक सड़क, बिजली, शिक्षा, कौशल विकास, मोबाइल मेडिकल यूनिट, सबको पोषण, उन्नत आजीविका जैसी अन्य योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811