Let’s travel together.

अवैध कबाड़ा कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा,44 स्थानों से करीब एक करोड़ का अवैध कबाड़ा जप्त

0 123

सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
रायपुर के धरसीवा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध कबाड़ियों पर शिकंजा कसा है और उनसे करीब एक करोड़ का अवैध कबाड़ा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में रायपुर जिले के कबाड़ियो व यार्ड संचालकों के विरुद्ध यह ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई है पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने व बेचते पाए जाने पर 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की है आरोपियों के कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ 17 नग चारपहिया वाहन भी जप्त किये गए हैं जिनकी कीमत लगभग 97,00,000/- रूपये है आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि., संज्ञेय अपराध घटित होने की परिकल्पना से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही कुछ आरोपियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं के तहत् भी र्कावाही कर उन्हें जेल भेजा गया


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में जिले के थाना प्रभारियों, एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम सहित पुलिस बल की अलग-अलग टीमों द्वारा कबाड़ियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही करते हुए थाना धरसींवा, खमतराई, उरला, डी.डी.नगर, आमानाका, मौदहापारा, तेलीबांधा, गुढ़ियारी, न्यू राजेन्द्र नगर, पण्डरी, खम्हारडीह एवं गोबरानयापारा क्षेत्र में स्थित कबाडियों के यार्ड, गोदाम एवं अन्य स्थानों में रेड कार्यवाही

करते हुए अवैध कबाड़ के कार्य में संलिप्त कुल 44 प्रकरणों में 44 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 टन से अधिक लोहे का कबाड़ एवं 17 नग चारपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 97,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध संबंधित थानों में धारा 41(1+4) जा.फौ/379 भादवि., संज्ञेय अपराध घटित होने की परिकल्पना से आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही कुछ आरोपियों के विरूद्ध गंभीर धाराओं के तहत् भी कार्यवाही कर आरोपियों को भेजा गया जेल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811