Let’s travel together.

ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला आरोपी अभिषेक गोयल गिरफ्तार

0 150

सुरेंद्र जैन रायपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को सट्टा संचालित करने वालों सहित इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत आदित्य होटल के सामने एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन पर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अभिषेक गोयल निवासी गोलबाजार रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में Grandexch.com एवं Allpaanel .com  वेबसाईट के लिंक की आई.डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से ऑन-लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सट्टा संचालन तथा इसमें संलिप्त आरोपियों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर सट्टा संचालन का कार्य करना बताया गया।

जिस पर सटोरिया अभिषेक गोयल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1,100/- रूपये जुमला कीमती लगभग 42,000/- रूपये जप्त कर सटोरिया के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 119/2024 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिया के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।प्रकरण मंे संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811