Let’s travel together.

कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का ही प्रयोग करें-एसके शर्मा

0 203

केंद्रीय विद्यालय शिवपुरी मे हिंदी कार्यशाला हुई आयोजित

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी के केंद्रीय विद्यालय में राजभाषा विभाग की तरफ से एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य संजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया जिसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कार्यालय कर्मियों ने भाग लिया । प्राचार्य श्री शर्मा ने राजभाषा अधिनियम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की शिवपुरी क क्षेत्र में होने के कारण हिंदी का प्रयोग शत प्रतिशत करने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है इसलिए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया की कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का ही प्रयोग करें।
विद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी एवम राजभाषा प्रभारी मोहन मुरारी ने राजभाषा अधिनियम पर प्रकाश डालते हुए समस्त शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों को हिंदी का शत प्रतिशत प्रयोग करने के लिए सुझाव दिया उन्होंने कहा कि हिंदी गर्व के साथ बोलना चाहिए और प्रयोग भी करना चाहिए क्योंकि हिंदी आज भारत की ही नहीं बल्कि विश्व में अपना परचम लहरा रही है। कार्यक्रम का संचालन टीजीटी हिंदी मधु गुप्ता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक आर्य द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811