Let’s travel together.

सांची में सड़क हादसे में दो की मौत,ने और वाइक टक्कर में दो मेडिकल छात्रों की मौत

0 133

 

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

नगर से एक किलोमीटर दूर विदिशा रोड़ पर स्थित एक होटल के सामने रात्रि ढाई बजे के आसपास बसक्र यूपी 83 बीटी 0142 ने बाइक एमपी 07 एन क्यू2987 को जोरदार टक्कर मारी दी जिससे दो अज्ञात लोगों की मौत हो गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने हंड्रेड डायल की मदद से गंभीर घायलों को सांची अस्पताल पहुंचाया । जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । बताया जाता है कि मृतक दोनों ही मेडिकल कॉलेज के छात्र बताये जा रहे हैं पुलिस ने दोनों ही मृतक छात्रों की पहचान निखिल राठौर भोपाल एवं अंकरेश शर्मा टीकमगढ़ के रूप में की है यह दोनों ही छात्र मेडिकल कॉलेज विदिशा के बताए जा रहे हैं तथा बस इंदौर से दमोह जा रही थी । उल्लेखनीय है इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आय दिन तेज वाहनों की रफ्तार से घटना घटित होती रहती है इस मार्ग पर चौबीस घंटे छोटे बड़े वाहनों की दौड़ भाग लगी रहती है परन्तु नगर सहित आसपास क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा कहीं कोई न तो संकेत वोर्ड न ही आबादी वाले क्षेत्रों में गति नियंत्रित करने ही कहीं कोई चेतावनी बोर्ड लगाये है तथा तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण करने न ही जिला परिवहन विभाग ने ही पुलिस ने ही कोई कदम उठाए हैं जिससे लोगों की जान इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर ख़तरे में बनी है तथा आयदिन सड़क दुघर्टना से लोगों की जान जा रही है इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल रात्रि गश्त कर रही पुलिस टीम में शामिल स उ नि राजेश बड़गूजर आर, नरेन्द्र रघुवंशी पायलट विनोद मैथिल एवं सैनिक राहुल शामिल थे । पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811