Let’s travel together.

अवैध रूप से शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार, 19 देसी क्वार्टर जप्त

0 174

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर क्षेत्र में ज़ोरों से अभियान चला रखा है। और अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों की धरपकड़ तेज़ी के साथ की जा रही है। इसी कड़ी में सलामतपुर पुलिस ने रवि अहिरवार पिता मुन्नालाल अहिरवार निवासी खामखेड़ा जिला विदिशा को थाना अंतर्गत भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के पाल ढाबा मुक्तापुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 19 देशी क्वार्टर शराब के जप्त किए गए हैं। आरोपी के विरूद्ध 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि सलामतपुर पुलिस रायसेन एसपी विकाश शहवाल के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी अमृत मीणा व एसडीओपी अदिति सक्सेना के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रतिदिन गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही अवैध शराब का कारोबार कर रहे आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। जिसमें कई आरोपियों को अवैध रूप से शराब बेचने के मामलों में गिरफ्तार भी किया गया है। इस मुहिम में पुलिस को काफी सफलता मिल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811