Let’s travel together.

बुजुर्गों की सेवा भगवान की सेवा से कम नहीं- ज्योतिरादित्य सिंधिया

0 97

– शिवपुरी में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा के तत्वाधान में हुई परिचर्चा में बोले केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया

– अब 70 साल से अधिक के लोगों के भी आयुष्मान कार्ड बनेंगे- सिंधिया

– सिंधिया बोले- बीजेपी के संकल्प पत्र में की गई घोषणा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा शिवपुरी के तत्वाधान में आयोजित एक परिचर्चा में सोमवार को भाग लिया। इस मौके पर श्री सिंधिया ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा भगवान की सेवा से कम नहीं है। श्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा जो संकल्प पत्र जारी किया गया है उसमें मोदी जी ने 70 साल से अधिक के लोगों के भी अब आयुष्मान कार्ड बनाने की घोषणा की है। अब इसके जरिए 70 साल से अधिक के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनेंगे। अब पांच लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज हो सकेगा। देश में वर्तमान में 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड हैं। अब इसके अलावा भी 70 साल से अधिक उम्र के लोग भी इसके कवरेज में आएंगे। श्री सिंधिया ने कहा कि आने वाले समय में आयुष्मान कार्ड के जरिए 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग लोगों को 15 हजार अस्पताल में निशुल्क सेवा मिल सकेगी।

मोदी जी है तो सब मुमकिन है –

परिचर्चा के दौरान श्री सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी है तो सब मुमकिन है। मोदी जी की सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। देश में वन नेशन वन राशन कार्ड हो उसी तर्ज पर अब वन नेशन वन आयुष्मान कार्ड की भी मोदी जी ने गारंटी दी है। हमारी सरकार का ध्येय है सब की सेवा, सब का विकास, प्रगति इस लक्ष्य को लेकर हमारी सरकार ने बीते 10 सालों में काम किए हैं।

शिवपुरी के विकास को लेकर मुझे सुझाव दें सीनियर सिटीजन-

इस परिचर्चा के दौरान श्री सिंधिया ने कहा कि जो भी मांगे प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मुझे सौंपी गई हैं। मैं उन पर पूरी सहानुभूति पूर्वक आगामी दिनों में हर संभव मदद करूंगा। श्री सिंधिया ने सभी पेंशनर्स से अनुरोध किया कि वह शिवपुरी के विकास को लेकर अच्छी सोच के साथ एक विजन के साथ आगे आए और भविष्य में किस तरह की प्लानिंग होनी चाहिए। इसके बारे में मुझे सलाह दें। उन्होंने कहा कि वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महोड़िया में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा बिजली संकट से परेशान लोगों ने रोका राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला     |     कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनजातीय शिल्पकार नामिका मेले का किया निरीक्षण, महिला शिल्पकारों से किया संवाद     |     मोहम्मद आरिफ खत्री ने श्रीलंका में किया बाग प्रिंट का प्रदर्शन, भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने सराही कला     |     पंडित श्यामाचरण शुक्ल शासकीय महाविद्यालय में ‘युवा संवाद’ संपन्न: मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा     |     दीपावली पर घर सजाने का शौक पड़ा महंगा, रंग-रोगन के बढ़े दामों ने बिगाड़ा बजट     |     नकली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बता रहा असली और नकली शराब की पहचान     |     बाड़ी के आदिवासी सेवा संघ में 5.5 लाख का ‘वर्दी कांड’! 25 साल से कुर्सी पर जमे कोषाध्यक्ष पर संस्था को दीमक की तरह चाटने का आरोप     |     रायसेन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 24वीं किस्त वितरण कार्यक्रम सम्पन्न     |     पीएम किसान की 24वीं किस्त का हुआ वितरण कार्यक्रम , 125 किसानों ने लिया भाग     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811