Let’s travel together.

जिला भाजपा कार्यालय में सांची विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

0 228

 

प्रत्येक बूथ में घर घर जाकर संपर्क करें जिम्मेदार पदाधिकारी -क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल

 सी एल गौर रायसेन

आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर गुरुवार को जिला भाजपा कार्यालय में सांची विधानसभा क्षेत्र की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई, बैठक में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी कांति देव सिंह शामिल हुए।

उन्होंने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी जिम्मेदार पदाधिकारीयो से लोकसभा चुनाव सबंधी जानकारी प्राप्त की। इससे पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री जामवाल एवं सभी अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की। इसके पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष ने राकेश शर्मा ने सभी अतिथियों का पुष्प हार एवं गमछा पहना कर स्वागत किया इसके साथ ही स्वागत भाषण के साथ बिंदु वार बैठक के प्रतिवेदन की जानकारी उपलब्ध कराई एवं सभी चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारीयो से परिचय कराया।


चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जी ने कहा कि प्रत्येक बूथ में निवास करने वाले पदाधिकारी को अपने ही बूथ क्षेत्र के घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना है और सरकार की योजनाओं से अवगत कराना है एवं प्रत्येक घर के लाभार्थी से संपर्क करना है यह जिम्मेदारी प्रत्येक बूथ में रहने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की है। अपना बूथ मजबूत हो बूथ स्तर से पंच से लेकर प्रधानमंत्री पद तक की यात्रा का सफर बूथ लेवल से ही शुरू होता है, उन्होंने

कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी-जिम्मेदारी समझते हुए पूरी मेहनत के साथ लोकसभा चुनाव के काम में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर ऐसा भाजपा कार्यकर्ता नियुक्त किए जाए जो पूरी तरह से तैयारी किए हुए हैं, सभी लाभार्थियों के घर-घर पहुंचकर उनसे सीधा संपर्क किया जाए, इसके साथ ही अबकी बार 400 पार,, के साथ प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का काम करना है उन्होंने सभी पदाधिकारीयो से आह्वान किया कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने स्वयं के बूथ पर पूरी मजबूती और पकड़ के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि सभी शक्ति केंद्र पर बैठक आयोजित की जाएं, इसके साथ ही युवा मोर्चा की टोलियां क्षेत्र में जाकर सतत संपर्क करें। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक में मौजूद थे।

पदाधिकारी से रूबरू परिचय प्राप्त करते हुए जानकारी ली । बैठक में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, लोकसभा चुनाव संयोजक ठाकुर रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, महामंत्री राजेश पंथी, एस मुनियन, भूपेंद्र सिंह वर्मा, राकेश तोमर, बृजेश चतुर्वेदी , दातार सिंह मीणा, प्रकाश पठया अशोक ठाकुर, बबलू ठाकुर, चंद्र कृष्ण रघुवंशी, राज मीणा, जीतू ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य जीतू शर्मा, सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, खरवई मंडल अध्यक्ष लीला किशन मीणा, देवगांव मंडल अध्यक्ष अमन सक्सेना, गैरतगंज मंडल अध्यक्ष संजू जैन, साचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, मीडिया प्रभारी सीएल गौर, सहित विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सभी अपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |     भारत के पहले डेंगू टीके को मंजूरी, राष्ट्रीय डेंगू रोकथाम प्रयासों को मिलेगी मजबूती      |     गैरतगंज में सिद्ध चक्र मंडल विधान का भव्य शुभारंभ, मंगल कलश व शोभायात्रा के साथ धर्ममय हुआ वातावरण     |     बाग प्रिंट कला के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ़ खत्री मानद डॉक्टरेट से सम्मानित     |     विफल हुई दिल्ली को नेपाल बनाने की साजिश !!!संसद के द्वार तक कैसे पहुंचे आन्दोलनकारी — जांच का विषय     |     रायसेन में बारिश बनी आफत: हाईवे धंसा, घंटों जाम में फंसे वाहन     |     रायसेन जनसुनवाई में माया बघेल ने सुनाई अपनी व्यथा, कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811