Let’s travel together.

मां ने बेटी को जिंदा जमीन में गाड़ा, 6 घंटे मिट्टी में दबी रही मासूम

0 99

अफ्रीकी देश घाना में एक मां ने अपनी बच्ची के साथ जो भी किया, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. बेटी को जन्म देने के कुछ ही समय बाद महिला ने उसे जिंदा गाड़ दिया. नवजात का पता तब चला, जब परिवार के अन्य सदस्यों ने बगीचे में खून के निशान देखे. मासूम तकरीबन छह घंटे मिट्टी में दबी रही थी. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों एक मां इतनी बेरहम बन गई.

डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, घाना में एक नवजात बच्ची अपनी मां द्वारा जिंदा दफनाए जाने के छह घंटे बाद चमत्कारिक ढंग से जीवित बच गई. महिला ने बिना किसी मेडिकल हेल्प के खुद से डिलीवरी की. फिर नवजात को घर के ही बगीचे में जिंदा दफन कर दिया. दिल दहला देने वाली यह घटना देर रात की थी, और सुबह 11 बजे तक किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी.

लेकिन कहते हैं न, जाको राखे साइयां मार सके न कोय. जब घर के अन्य सदस्यों की नजर बगीचे में पड़े खून के भयानक निशान पर पड़ी, तो वे एकदम से घबरा गए. इसके बाद फौरन इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर सूचना दी. लेकिन जब रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर देखकर हर कोई हैरान रह गया.

मिट्टी खोदते ही रेस्क्यू टीम को एक नवजात मिली, जो अभी भी गर्भनाल से जुड़ी हुई थी. लेकिन छूते ही उसके शरीर में हरकत हुई, जिसे देखकर सबके चेहरे खिल उठे. बच्ची को फौरन अस्पताल ले जाया गया. बच्ची अब दादी के साथ है. लेकिन सवाल अब भी यही है कि मां तो ऐसी नहीं होती, फिर उसने ऐसा क्यों किया.

दरअसल, 23 साल की बिन ब्याही मां ने लोकलाज के डर से ऐसा किया था. उसे इस बात का डर था कि घरवालों को पता चल गया कि वो प्रेग्नेंट है, तो क्या होगा. अपनी प्रेग्नेंसी को छिपाने के लिए वह अक्सर ढीले कपड़े पहना करती थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |     खाना पसंद नहीं आया तो चाकू से हमला, भोजनालय मालिक गंभीर     |     रुबीना बेगम को मिला शिक्षक रत्न सम्मान     |     सत्संग और संत की शरण में ही अहंकार नष्ट होता है -देवेंद्र रावत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811