Let’s travel together.

मुरैना में पति बना हैवान ,पत्नी को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट, इस बात को लेकर हुआ विवाद..

0 148

मुरैना।: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ससुराल में रह रही पत्नी की चाकू मारकर पति ने हत्या कर दी। बीच बचाव करने आई सास को भी चाकू घोंपकर घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपको बता दें कि यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा क्षेत्र की है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।  आरोपी राजू राठौर की ससुराल गंदी पोखर इस्लामपुरा में है।

राजू ड्राइवर है, जिसका अपनी पत्नी रचना राठौर से 1 साल से विवाद चल रहा है। जिसके बाद से ही उसकी पत्नी मायके में दोनों बच्चों के साथ रह रही थी, लेकिन गुरुवार की शाम को अचानक राजू राठौड़ अपने ससुराल पहुंच जाता है और अपनी मां के साथ रह रहे बेटे को ले जाने की कहता है, आरोपी अपनी सास से अपने बेटे प्रयांशु को लाने की कहता है, तो सास उषा बाई ने कहा कि रचना भी जाना चाहती है, तब तक रचना बाजार से अपने घर आ जाती है और वह भी पति से ससुराल चलने की जिद करती है।

 इतनी सी बात को लेकर पति राजू राठौर अपनी जेब से चाकू निकालकर पत्नी के बाल पकड़ कर चाकुओं से तबड़तोड़ वार कर देता है। अपनी बेटी को बचाने आई मां पर भी राजू चाकू से हमला करता है, जिस में राजू की पत्नी रचना राठौर की घटनास्थल पर ही मौत हो जाती है। वहीं उसकी सास उषा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजू राठौर के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811