Let’s travel together.

500 रुपये में आ रहे ये मिनी कूलर्स, आपको रखेंगे ठंडा-ठंडा कूल-कूल

0 85

गर्मी का प्रकोप अभी चरम पर नहीं पहुंचा है, इसके बावजूद लोगों के एसी और कूलर चालू हो गए हैं. कई बार आप ऐसी जगह पर काम करते हैं, जहां एयर कंडीशनर और कूलर को इंस्टॉल नहीं किया जा सकता. ऐसे में गर्मी को सहना आपकी मजबूरी बन जाती है. अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो गलत सोच रहे हैं, क्योंकि हम आपके लिए 500 रुपए के अंदर आने वाले मिनी कूलर की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हें ऑफिस टेबल, किचन और दुकान के काउंटर पर फिट किया जा सकता है.

अगर आप अपने लिए ये मिनी कूलर खरीदने की सोच रहे हैं तो इनके बारे में हम आपको डिटेल बता रहे हैं. आपको बता दें इन मिनी एयर कूलर में पानी की जगह बर्फ डाली जाती है. जो मिनी कूलर के द्वारा ठंडी हवा देती है. आइए जानते हैं इन मिनी कूलर के बारे में विस्तार से.

CHARKEE Mini Cooler

ये मिनी कूलर 51 प्रतिशत के डिस्काउंट पर केवल 489 रुपए में ई-कॉमर्स साइट से खरीदा जा सकता है. इस कूलर की ओरिजनल प्राइस 999 रुपए है. आपको बता दें इस मिनी कूलर को किचन और स्टडी टेबल पर यूज किया जा सकता है. इस मिनी कूलर में ठंडक देने के लिए बर्फ चैंबर दिया है, जिसमें बर्फ डालकर आप ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं.

SUKICHI Air Cooler

ये एयर कूलर यूएसबी और बैटरी से ऑपरेट किया जा सकता है. इस कूलर में ड्यूल फैन दिए गए हैं. साथ ही ठंडक के लिए इसमें बर्फ का चैंबर दिया है, जिसमें बर्फ भरकर आप ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं. इस मिनी कूलर की ओरिजनल प्राइस 500 रुपए है, जिसे आप 30 फीसदी के डिस्काउंट पर केवल 349 रुपए में ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं.

Generic Mini Cooler AC

ये एयर कूलर यूएसबी और बैटरी के साथ आता है, जिसे आप बिना बिजली में प्लग इन करें चला सकते हैं. इस एयर कूलर में आईस चैंबर दिया गया है. जो गर्मी के मौसम में आपको ठंडी हवा देता है. Generic Mini Cooler AC की ओरिजनल प्राइस 999 रुपए है जिसे आप 60 प्रतिशत के डिस्काउंट पर केवल 399 रुपए में खरीद सकते हैं.

Portable Turbine Mini Air Cooler

ये मिनी कूलर काफी कलर फुल है, इस कूलर की प्राइस 1249 रुपए है, लेकिन इसे आप फिलहाल 68 प्रतिशत के डिस्काउंट पर केवल 399 रुपए में ऑनलाइन मंगा सकते हैं. इस एयर कूलर में एडजस्टेबल फैन दिया गया है, जिसे आप अपनी मर्जी के हिसाब से मोड़ सकते हैं. साथ ही ये एयर कूलर बिना किसी परेशानी के किचन और ऑफिस टेबल पर यूज किया जा सकता है.

YOUNG ELECTRONICS Mini cooler

ये एयर कूलर मल्टी कलर ऑप्शन में आता है. इस कूलर में यूएसबी और बैटरी का ऑप्शन दिया गया है. ठंडक के लिए कूलर में आईस चैंबर दिया है, जिसमें बर्फ डालकर आप इसे यूज कर सकते हैं. इस एयर कूलर की ओरिजनल प्राइस 999 रुपए है, जिसे 62 प्रतिशत के डिस्काउंट पर केवल 382 रुपए में खरीदा जा सकता है. आपको बता दें यहां बताए गए सभी एयर कूलर ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811