Let’s travel together.

रतलाम में दोहरे हत्याकांड के आरोपितों के मकान तोड़ने व कड़ी सजा देने की मांग, परिजनों ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव

0 122

रतलाम। नामली थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड को लेकर मृतकों के स्वजनों व उनके परिचितों में आक्रोश बना हुआ है। आरोपितों के मकान तोड़ने व उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर स्वजन व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शेष 14 आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार करने, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने व मृतकों के स्वजन तो आर्थिक मदद देने की भी मांग की।

उल्लेखनीय है कि 21 व 22 मार्च की दरमियानी रात आरोपितों ने घेराबंदी कर बांगरौद-नेगड़दा मार्ग से बाइक पर जा रहे 29 वर्षीय केशव गुर्जर व 30 वर्षीय गजेंद्र डोडिया उर्फ गज्जू की बाइक को एक कार से टक्कर मार दी थी। इससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा वे दोनों घायल हो गए थे। घायल होने के बाद आरोपितों ने जमकर मारपीट कर उनकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपित दोनों के शव एक कार में तथा उनकी क्षतिग्रस्त बाइक दूसरी कार में रखकर घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर महू-नीमच हाईवे पर कांडरवासा फंटे के पास फेंक कर भाग गए थे। ताकि पुलिस व लोगों को लगे कि उनका एक्सीडेंट हुआ है।

दोनों के शव मिलने की खबर फैलने से लोगों में रोष फैल गया और उन्होंने 22 मार्च की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाते समय हाईवे के अमलेटा फंटे पर जाम कर हत्या के आरोप लगाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी व उनके मकान तोड़ने की मांग की थी। पुलिस ने जांच की तो पाया कि दोनों की हत्या कर घटना को एक्सीडेंट दर्शाने का प्रयास किया गया है।

पुलिस ने 21 आरोपितों के खिलाफ हत्या, साजिश रचने व साक्ष्य छिपाने का प्रकरण दर्ज कर आरोपित सूर्यपाल सिंह, राहुल जाट, बबलू गुर्जर, शैलेंद्र उर्फ शेलू, अंकित कुमावत व योगेश सोनावा व अभिषेक जाट को गिरफ्तार कर लिया था। शेष आरोपित कान्हा जाट, दीपक जाट, प्रदीप जोशी, समरथ चौधरी, चरणसिंह जाट सभी निवासी नेगड़दा, रोहित कुमावत, दीपक गेहलोत, विजय मेट, सौरभ गेहलोत, ध्रुव जाट सभी निवासी नामली, सौरभ मराठा निवासी मिडटाउन कालोनी रतलाम, राजाराम चौधरी निवासी जड़वासा कला, दीपक गुर्जर निवासी बिबड़ौद व भगवानसिंह निवासी बड़ोदिया की तलाश की जा रही है।

 

शेष आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा

 

दोपहर करीब 12 बजे स्वजन व ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। एडीएम आरएस मंडलोई व एसडीएम संजीव केशव पांडे चर्चा करने पहुंचे तो उन्होंने कहा कि कलेक्टर को बुलाओ, उनसे ही बात करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12.45 बजे एएसपी राजेश खाखा पहुंचे और धरना दे रहे लोगों के बीच बैठकर उनसे चर्चा की। मृतक गजेंद्र के बड़े भाई राकेश डोडिया व ग्रामीणों ने उनसे कहा कि शेष आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर सभी को सख्त सजा दी जाए, ताकि दूसरे लोगों के साथ ऐसी घटना न हो। आरोपितों के मकान तोड़े जाए और जांच कर उनकी अवैध संपत्ति जब्त की जाए। मृतक गरीब परिवारों से है, उनके स्वजन को आर्थिक मदद दी जाए।

एएसपी राकेश खाखा ने कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपितों को कड़ी सजा दिलाने के लिए काम किया जा रहा है। संपत्ति की राजस्व विभाग से जांच कराई जाएगी। इसके बाद स्वजन व ग्रामीणों ने एडीएम को मांग पत्र सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811