सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
रामभरोस विश्वकर्मा, औबेदुल्लागंज रायसेन
नगर परिषद औबेदुल्लागंज में करोड़ों रुपए मूल्य की सरकारी भूमि को अवैध रूप से बेचे जाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में भाजपा पार्षद, और पार्षद प्रतिनिधि और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर, तहसीलदार एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद क्षेत्र की बहुमूल्य शासकीय भूमि को नियमों को दरकिनार कर बेचने का आरोप लगा है। पार्षदों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों पर सबसे सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शासकीय संपत्ति को बचाया जा सके।

नगर परिषद ने कार्यवाही करते हुए कुछ लोहे के कुछ पाइप जप्त किए, गोल्डन सिटी पर भी गंभीर आरोप लगाए गए जो रोड बनाई गई वह भी सरकारी भूमि पर बनाई गई है।इसको भी जांच कर हटाई जाए।

ज्ञापन देने वालों में भाजपा के पार्षद दीपू परमार, पार्षद सुनील सेरिया, पार्षद प्रतिनिधि नरेश सेठी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रामेश्वर नगर, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बाग़िश अग्रवाल, राजेंद्र साहू, आमिर ममनून, सुजीत यादव, अनूप चौधरी, और कांग्रेस के प्रदेश के वरिष्ठ युवा उपाध्यक्ष अभिषेक परमार हरपाल सिंह राजपूत रमेश यादव अमित राय अनिल परमार कपिल यादव सौरभ खरे संजय लोधी, अनिल प्रजापति मनोज खटीक, तुलाराम साहू जीतमल नागर, पंकज शर्मा शामिल थे। जिससे इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।