Let’s travel together.

रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान

0 213

विजय सिंह राठौर, रायसेन 

  मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय कार्य के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ (DG’s Commendation Roll & Disc) सम्मान की घोषणा कर दी गई है। जारी आदेश के तहत रायसेन जिले से उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा (वर्तमान में थाना प्रभारी सेन्डोरा चौकी) को इस राज्यस्तरीय सम्मान के लिए चुना गया है।

पूर्व में देहगांव थाना प्रभारी के रूप में सराहनीय सेवाएं दे चुके शैलेंद्र दायमा को उनके उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण में निभाए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक (DGP) मध्य प्रदेश द्वारा जारी इस सूची में प्रदेश भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जिसमें रायसेन जिले से शैलेंद्र दायमा के साथ-साथ थाना बरेली से निरीक्षक कपिल गुप्ता, थाना बेगमगंज से निरीक्षक राजीव उइके, थाना गैरतगंज से उप निरीक्षक वीरेंद्र विश्वकर्मा एवं थाना सुल्तानगंज से उप निरीक्षक श्यामराज सिंह का नाम भी शामिल है।

शैलेंद्र दायमा को डीजी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र मिलने की घोषणा से रायसेन पुलिस विभाग और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सहकर्मियों एवं उच्च अधिकारियों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएंदी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811