Let’s travel together.

भोपाल से विदिशा की तरफ आ रहा डंपर ने फिसल को टक्कर मारी,बाईक सबार दो व्यक्ति घायल

0 244

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित पुरानी चौकी के सामने  भोपाल से विदिशा की तरफ आ रहा डंपर ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिकेत पिता नवल सिंह उम्र 17 वर्ष निवासी सागर, जगदीश लोधी पिता छोटेलाल लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी सागर अपनी नई मोटरसाइकिल से सागर से इंदौर जा रहे थे।  जैसे ही दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने पहुंचे तो भोपाल से विदिशा की तरफ आ रहा डंपर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति रोड पर गिर गए। राहगीर और दीवानगंज पुलिस द्वारा दोनों घायलों को रोड से एक तरफ कर एक टीन सेट में ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने 108 को सूचना दी। 15 मिनट में ही 108 एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची, उसमें दोनों घायलों को एम्बुलेंस उपचार के लिए सांची ले जाया गया जहां पर गंभीर होने पर विदिशा रेफर कर दिया गया।
बता दें कि भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं यहां गड्ढे छोटे नहीं है बल्कि 8 _ 8 इंच हो गए हैं। जिसमें बस हो या ट्रक के दोनों पाइए धस जाते हैं विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्क का उपयोग किया जाता है मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की जबकि हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है अब तो भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित हो गया है जो कमर्शियल वाहनों से टैक्स लिया करता है इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही हे

सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिंड जाते हैं। अभी तक 1 वर्ष में इस मार्ग पर 25 लोगों की मौत दुर्घटना में हो चुकी है। जबकि 90 लोगों से ज्यादा घायल हो चुके हैं।
भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक सड़क की हालत बदतर हो गई है जबकि सलामतपुर चौराहे से लेकर विदिशा तक नया हाईवे बन गया है लेकिन सलामतपुर से भोपाल तक हाईवे में इतने गड्ढे हो गए हैं कि फोर व्हीलर गाड़ी चलने में भी दिक्कत आ रही है अभी बारिश का समय है जिस कारण रात के समय गाड़ी वालों को यह गहरे गड्ढे नहीं दिखते जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। आसपास के कई गांव के ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने 2 साल पहले इस रोड की मंजूरी हो चुकी है मगर इस मार्ग पर अभी तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है भोपाल से विदिशा तक का मार्ग रात और दिन चलता है इस रोड से छोटे बड़े हजारों वाहन निकलते हैं दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा है इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है । एमपी आरडीसी को इस रोड पर हुए गहरे गड्ढे को शीघ्र से शीघ्र भरवाना चाहिए नहीं तो इस रोड पर दुर्घटना होना आम बात हो गई है।
इन्ही दुर्घटना से आहत होकर दीवानगंज के आसपास के ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले ही फैक्ट्री चौराहे पर चक्का जाम किया था क्योंकि उस समय भी दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई थी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था तो दो को मामूली सी चोट लगी थी। ग्रामीणों ने 15 दिन का समय प्रशासन को दिया था रोड ठीक करने का मगर 10 दिन हो गए अभी तक रोड की हालत पहले जैसी थी आज भी वैसे ही है रोड में कोई सुधार नहीं हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811