सुरेन्द्र जैन धरसीवा
बीते दो दिनों से सिलतरा की किसी फेक्ट्री में हादसे के नाम से फ़ोटो वायरल हो रहे हैं जिसमे एक फोटो में मशीन में हाथ लटका हुआ दिख रहा है हालांकि सिलतरा ओर धरसीवा पुलिस को किसी भी फेक्ट्री में हादसे की कोई जानकारी नहीं हैं ।
व्हाट्सएप्प ग्रुपों में दो दिनों से यह फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं लोग इन्हें सिलतरा की एक बड़ी फेक्ट्री में हुए हादसे के फोटो बता रहा है

इस संबन्ध में फ़ोटो भेजेकर धरसीवा टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत से जानकारी मांगने पर उन्होंने बताया कि सिलतरा की किसी भी फेक्ट्री से ऐंसी किसी भी घटना की कोई सूचना अब तक उन्हें नहीं मिली है अब सवाल यह उठता है कि यदि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे फ़ोटो सही हैं तो घटना किस फेक्ट्री में हुई पीड़ित की हालत केंसी है वह कहां भर्ती है और यदि घटना हुई है तो स्थानीय पुलिस को घटना की भनक क्यों नहीं है उधोग में हादसे का मामला क्यों दबाया जा रहा है और यदि यह फोटो गलत हैं किसी फेक्ट्री में हादसा नहीं हुआ है तो फ़ोटो सोशल मीडिया में क्यों वायरल हो रहे हैं